शिवसेना ने भाजपा नेता के बयान पर कहा- 'क्या राष्ट्रपति तुम्हारी जेब में है?'
Recommended Video

मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच खींचतान जारी है। जो अब जुबानी जंग में तब्दील हो रही है। एक बार फिर शिवसेना ने शनिवर को भाजपा से कहा है कि 'क्या राष्ट्रपति तुम्हारी जेब में है?' इससे महज एक दिन पहले ही भाजपा नेता ने चेतावनी दी थी कि अगर सरकार का गठन नहीं हुआ तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाएगा।

राज्य में भाजपा और शिवसेना ने साथ में चुनाव लड़ा था, जिसमें भाजपा को 105 और शिवसेना को 56 सीट मिली थीं। दोनों के पास बहुमत है लेकिन फिर भी अभी तक सरकार का गठन नहीं हुआ है। दोनों पार्टियों के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर पेंस फंसा हुआ है। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं। शिवसेना ने अपमे मुखपत्र सामना में भाजपा को सत्ता के दुरुपयोग को लेकर चेतावनी दी है।

क्या बोली शिवसेना?
इसमें कहा गया है, 'राष्ट्रपति शासन की धमकी जिसे सुधीर मुनगंटीवार ने दिया है, वह अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है... ये लोगों के जनादेश का अपमान है।' बता दें मुनगंटीवार भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में वित्त मंत्री हैं। उन्होंने कहा था, 'अगर सही समय तक सरकार नहीं बनी तो राष्ट्रपति को हस्तक्षेप करना होगा। अगर सरकार का गठन नहीं हुआ तो राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाएगा।' मुखपत्र सामना में मराठी में शीर्षक लिखा है, 'महाराष्ट्र का अपमान, क्या राष्ट्रपति तुम्हारी जेब में है?'

शिवसेना ने भाजपा नेता के बयान को जनादेश का अपमान बताया
मुनगंटीवार के लिए इसमें लिखा है, 'इस बयान से पता चलता है कि उन्हें संविधान और विधि-नियम का ज्ञान नहीं है। ये धमकी मानदंडों को दरकिनार कर चीजों को प्राप्त करने का तरीका हो सकती है। ये बयान लोगों के जनादेश का अपमान है।' जहां शिवसेना चाहती है कि सरकार 50-50 फॉर्मूले पर बने और मुख्यमंत्री दोनों पार्टी से 2.5-2.5 साल तक बने। वहीं भाजपा इस बात को मानने से इनकार कर रही है। भाजपा चाहती है कि अगले पांच साल तक वर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ही इस पद पर रहें।

भाजपा को पहले भी चेतावनी दी है
शिवसेना भाजपा को पहले भी चेतावनी दे चुकी है कि उसके पास अपनी पार्टी के लिए और भी विकल्प हैं। जिससे संकेत मिलता है कि वह एनसीपी या फिर कांग्रेस का हाथ थाम सकती है। जानकारी के मुताबिक इन पार्टियों से साथ शिवसेना की बातचीत भी जारी है। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 8 नवंबर को खत्म हो रहा है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications