कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को ट्विटर पर कही ये बात, तो मिला ये जवाब
मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच सोशल मीडिया पर कई बार तकरार देखने को मिल चुकी है। लेकिन शुक्रवार को कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच रिश्तों की बर्फ पिघलती नजर आ रही है। कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। शुक्रवार को सुनील ग्रोवर अभिनीत फिल्म पटाखा रिलीज हो गई, जिसको लेकर कपिल ने उन्होंने ट्विटर पर बधाई दी है।

कपिल शर्मा ने ट्विट करते हुए लिखा 'बधाई और शुभकामनाएं पाजी सुनील ग्रोवर। मेरे फेवरेट विशाल भारद्वाज सर, रेखा भारद्वाज मैम और पटाखा की पूरी टीम को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।' इसके बाद सुनील ग्रोवर ने भी कपिल को उतना ही प्यार भरा ट्वीट किया। सुनील ग्रोवर ने लिखा, धन्यवाद भाई जी आपकी शुभकामनाओं के लिए। 'सन ऑफ मनजीत' के लिए ऑल द बेस्ट। आपको सफलता मिले। बता दें कि कपिल शर्मा पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत' को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी।
हाल ही में सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के साथ काम करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि भविष्य के बारे में वो अभी कुछ नहीं कहना चाहते हैं। फिलहाल वह फिल्मों में बिजी है। टीवी पर फिलहाल वापसी करने के लिए उनके पास टाइम नहीं है। ग्रोवर ने कहा, हम दोनों ने साथ में खूबसूरत शो किया है और लोगों को खूब हंसाया है लेकिन इस समय मैं अपनी फिल्मों में व्यस्त हूं, इसीलिए मैं अभी यह नहीं बता सकता कि मैं और कपिल शर्मा दोबारा कब काम करेंगे ?
Thank you bha ji for your wishes. All the best for ‘Son of Manjit Singh’. All the success.🤗 https://t.co/rNX4rcntS6
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) September 27, 2018
बता दें कि, कपिल और सुनील में डेढ़ साल पहले मार्च 2017 में ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त फ्लाइट में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद सुनील ने कपिल का शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' छोड़ दिया था। इसके बाद से लगातार कपिल और सुनील के बीच सोशल मीडिया से लेकर कई इंटरव्यूज में तल्खियां देखने को मिली थी












Click it and Unblock the Notifications