क्या इमरान खान से तलाक के बारे में सोच रही हैं पत्नी अवंतिका, इस पोस्ट से उठे सवाल

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हों लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर वो लगातार खबरों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उनके बीच में अनबन की अटकलें तो तभी लगने लगी थीं जब अवंतिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'खान' सरनेम हटा दिया था। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसको लेकर एक बार फिर से चर्चाएं तेज हो गई कि क्या वो अलग होने का इशारा कर रही हैं? हालांकि, इस पोस्ट पर चर्चा शुरू हुई तो उन्होंने ये पोस्ट हटा दिया।

अवंतिका-इमरान में सबकुछ ठीक नहीं

अवंतिका-इमरान में सबकुछ ठीक नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवंतिका अपने पति इमरान खान से अलग रह रही हैं। ऐसी खबरें है कि वो अपनी बेटी के साथ अपने माता-पिता के घर पर हैं। वहीं अब जिस तरह से उन्होंने पोस्ट शेयर किया, उससे ये कयास लगने लगे कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं है। हालांकि, उनकी तरफ से अभी तक इस संबंध में स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। वहीं, अवंतिका ने भी इस पोस्ट को बाद में अपने इंस्टा अकाउंट से हटा दिया।

अवंतिका ने शेयर की ये पोस्ट, फिर किया डिलीट

अवंतिका ने शेयर की ये पोस्ट, फिर किया डिलीट

अवंतिका ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर मॉर्गन हार्पर निकोल्स की कही बात को पोस्ट किया था, जिसका मतलब था, 'कभी-कभी आपका दूर चले जाना ही बेहतर होता है। आपको देखना होता है कि आपकी खुद की ऊर्जा कहां लग रही है। आपको लगता है कि आप रुक सकते हो, सबकुछ ठीक कर सकते हो बावजूद इसके आपको अपनी बची हुई एनर्जी के साथ उस नए जगह जाना होता है, जो आपके स्वागत करने को तैयार है। यह फैसला लेना आसान नहीं होता है। अगर लोग आपके बारे में अपनी राय बदल दें। उन्हें लगे कि आप सच्चे नहीं हैं, फिर भी आपको वहां से चले जाने की जरूरत है। इस भरोसे के साथ कि आगे बहुत कुछ बाकी है।'

सुपरस्टार आमिर खान के भांजे हैं इमरान खान

सुपरस्टार आमिर खान के भांजे हैं इमरान खान

अवंतिका के इसी पोस्ट के बाद इमरान खान के साथ उनके रिश्तों को लेकर अटकलें तेज होने लगी। हालांकि, अब अवंतिका ने पोस्ट हटा दिया है लेकिन उसका स्क्रीनशॉट जरूर वायरल हो रहा है। बता दें कि इमरान खान और अवंतिका मलिक की शादी साल 2011 में हुई थी। साल 2014 में उनको एक बेटी हुई। इमरान खान, बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के भांजे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+