IS ने ऑडियो क्लिप जारी कर भारत में लास वेगास जैसा अटैक करने की दी धमकी, कुंभ मेला और त्रिशूर पूरम निशाने पर

नई दिल्ली। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने एक ऑडीयो क्लीप जारी कर हड़कंप मचा दिया है। मलयालम भाषा में जारी हुआ यह ऑडीयो क्लिप भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने की बात कह रहा है। इस क्लिप में भारत में प्रसिद्ध हिंदू स्थानों पर हमला करने की बात कही गई है। इसमें खासतौर से कुंभ मेले और केरल के त्रिशूर पूरम को निशाना बनाने की बात कही है।

IS ने भारत में लास वेगास जैसा अटैक करने की दी धमकी

इस 10 मिनिट के ऑडियो क्लिप में राशिद अब्दुल्ला नामक शख्स ने अपने आप को आईएस मिलिटेंट बताते हुए कहा है कि भारत में हिंदु तीर्थ स्थानों को उड़ाने की धमकी दी है। केरल का रहने वाला राशिद ने जिहाद करने के लिए अभगानिस्तान जाकर आईएस ज्वॉइन किया था। इस क्लिप में आतंकी कुरान की कुछ लाइनों को पढ़ता हुआ कह रहा है कि यह उसका 50वां ऑडियो क्लिप है।

इस ऑडियो क्लिप में आतंकी ने अपने साथियों को कहा है कि वे चाहें तो लोगों के खाने में जहर मिला सकते हैं, चाहे तो कुंभ और त्रिशूर पुरम के दौरान लोगों पर ट्रक चढ़ा सकते हैं। आतंकी ने साथ में यह भी कहा कि हमारे एक समर्थक ने लास वेगास में अकेले ही कई लोगों को मारा। आप कम से कम एक ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश तो करो, या फिर चाकू से हमला करो। उसने कहा कि आईएस मुजाहिद्दीन यह काम पूरी दुनिया में काम कर रहा है।

इस वीडियो क्लिप से लगता है कि आईएस आतंकी संगठन भारत में भी पश्चिमी देशों में हो रहे हमलों को अंजाम देने के फिराक में है। क्लिप में कहा गया है कि आईएस दुनिया के अंतिम शख्स तक लड़ेगा। केरल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+