संजय दत्त की बीमारी पर छलका इरफान खान के बेटे का दर्द, इमोशनल पोस्ट लिखकर कही ये बात
नई दिल्ली: संजय दत्त इन दिनों काफी बीमार चल रहे हैं। उन्हें फेफड़ों का कैंसर हुआ है। पहले तो कयास लगाए जा रहे थे कि वो इलाज के लिए विदेश जाएंगे, लेकिन उनके परिवार ने साफ कर दिया है कि उनका प्रारंभिक इलाज मुंबई में ही होगा। इस बीच इरफान खान के बेटे बाबिल ने संजय दत्त के लिए एक पोस्ट लिखी है। साथ ही बताया कि कैसे पिता इरफान खान के गुजरने के बाद वो एक पिलर की तरह उनके परिवार के लिए खड़े रहे।

क्या लिखा पोस्ट में?
बाबिल ने संजय दत्त और इरफान खान की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने लिखा कि जब मेरे पिता इरफान खान को कैंसर डिटेक्ट हुआ था, तो संजय दत्त वो पहले इंसान थे, जिन्होंने हमारे परिवार का साथ दिया। इसके बाद जब उनके पिता जिंदगी से जंग हार गए तब भी संजय दत्त ने उनका साथ नहीं छोड़ा और एक पिलर की तरह उनके परिवार के साथ खड़े रहे।

'फाइटर हैं संजू बाबा'
संजय दत्त की बीमारी के स्टेज और इलाज की अफवाहों का भी जिक्र बाबिल ने अपनी पोस्ट में किया। उन्होंने लिखा कि मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि उन्हें ये लड़ाई शांति से बिना मीडिया की आपाधापी के लड़ने दीजिए। हम उन संजू बाबा के बारे में बात कर रहे हैं, जो एक टाइगर और फाइटर हैं। उन्होंने आगे लिखा कि आपका बीता हुआ कल आपको डिफाइन नहीं करता है, बल्कि आप उससे बहुत कुछ सीखते हैं। साथ ही खुद को बेहतर बनाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई की संजय दत्त इस लड़ाई में भी फाइटर साबित होंगे।

संजय की बीमार पर परिवार का बयान जारी
परिवार की ओर से जारी एक बयान में मान्यता दत्त ने कहा कि एक परिवार के रूप में, हमने सकारात्मकता और ग्रेस के साथ इसका सामना करने का फैसला किया है। हम दोनों मुस्कुराहट के साथ जीवन के संभव तरीके को सामान्य बनाने जा रहे हैं। संजू के लिए हमें यह काम बिना नेगेटिविटी के करना है। उन्होंने कहा कि हर कोई संजय दत्त की बीमारी के बारे में पूछ रहा है। मैं उनसे कहना चाहूंगी कि संजू अपना शुरूआती इलाज मुंबई में ही पूरा करेंगे। कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं। मैं सभी से हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि वो डॉक्टरों को अपना काम करने दें और स्टेज को लेकर अनुमान न लगाएं। उनके स्वास्थ्य संबधी अपडेट वो देते रहेंगे।

...सदैव आभारी रहेंगे
मान्यता ने अपने बयान में कहा कि संजू के प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने इतने सालों में उन्हें जो प्यार दिया है, उसके लिए मैं धन्यवाद नहीं दे सकती हूं। उन्होंने जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं, हर मुश्किल दौर से गुजरने में आपके प्यार और दुलार ने उनकी काफी मदद की है। इसके लिए हम सदैव आपके आभारी रहेंगे। उन्होने आगे कहा कि हम एक बार फिर परीक्षा से गुजर रहे हैं, उम्मीद है कि इस बार भी आपका प्यार हमारे परिवार को गर्म जोशी से मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications