कैंसर से जूझ रहे इरफान ने विशाल भारद्वाज को भेजा अपनी आवाज में रिकॉर्ड गाना
मुंबई। बहुमखी प्रतिभा के धनी एक्टर इरफान खान इन दिनों कैंसर का इलाज लंदन में करा रहे हैं। न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित इरफान खान इन दिनों एक रीयल योद्धा की तरह दिन-रात अपनी बीमारी से लड़ रहे हैं। अपनी इच्छा शक्ति और सकारात्मक सोच के चलते ही इरफान खान के चेहरे पर मुस्कान है और वो अपने खाली वक्त को पूरी तरह से क्रियेटिव कामों में लगा रहे हैं। ये कहना हमारा नहीं बल्कि उनके अजीज दोस्त और मशहूर निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज का है।

इरफान भेजते हैं गाने का वीडियो
इरफान के बेहद करीबी विशाल भारद्वाज ने कहा कि इरफान की हालत में सुधार हो रहा है। वो लगातार अपनी बीमारी को हराने की कोशिश कर रहे हैं। इरफान अपने गानों की रिकॉर्डिंग करके उन्हें व्हाट्सएप करते हैं, उनकी ये कोशिश बहुत लाजवाब है।

हम उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करते हैं...
इरफान मुझसे लगातार टच में हैं, वो बेहद तेजी से रिकवर कर रहे हैं और हम उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करते हैं। मुझे लगता है कि वो जल्द ही इंडिया वापस आ जाएंगे और हम एक बार फिर अपनी फिल्म पर काम शुरू कर पाएंगे। मैं उनसे बात करता रहता हूं। वो आज कल क्रिकेट भी देखते हैं।

इरफान का घटा वजन...
गौरतलब है कि इससे पहले इरफान ने अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वो थोड़े कमजोर नजर आ रहे थे, बावजूद इसके उनके चेहरे पर खुशी थी।

इरफान ने कही थी बेहद इमोशनल बात...
मालूम हो कि इससे पहले मीडिया से बात करते हुए इरफान ने एक बेहद ही इमोशनल बात कही थी। इरफान से पूछा गया था कि वो इंडिया कब वापस लौट रहे हैं, तो इस पर अभिनेता ने कहा था कि पता नहीं, कि मैं मुंबई कब वापस जाऊंगा लेकिन मेरा इलाज चल रहा है और मेरी पूरी कोशिश है कि सब ठीक होने के बाद ही मैं वापस लौटूं।












Click it and Unblock the Notifications