इरफान के फैंस के लिए खुशखबरी, दीपावली बाद हो सकती है वतन वापसी

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता इरफान खान के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है क्योंकि उनका चहेता सितारा अब वतन वापस आ रहा है, वो भी अपना इलाज कराकर, बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक इरफान खान का मेडिकल ट्रीटमेंट खत्म हो गया है, उनकी इंडिया वापसी दिवाली बाद हो सकती है। आपको बता दें कि इरफान ने 5 मार्च को अपनी बीमारी के बारे में मीडिया को बताया था।

इरफान के फैंस के लिए खुशखबरी

इरफान के फैंस के लिए खुशखबरी

उन्होंने ट्वीट किया था कि वो एक अज्ञात बीमारी से ग्रसित हैं, हालांकि इसके बाद वो अमेरिका पहुंचे जहां उनके इंडोक्राइन ट्यूमर के बारे में पता चला, जिसका इलाज वो करा रहे हैं। इस मुश्किल वक्त में भी इरफान ने हिम्मत नहीं हारी है और वो सोशल मीडिया पर भी लोगों से जुड़े रहे हैं।

किसी के जीवन की कोई गांरटी नहीं: इरफान खान

किसी के जीवन की कोई गांरटी नहीं: इरफान खान

हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने बारे में बात करते हुए इरफान ने कहा कि किसी के जीवन की कोई गांरटी नहीं है, कब, कहां किसको क्या हो जाए, पता नहीं है, मैं अपने जीवन से काफी संतुष्ट हूं, क्योंकि लाइफ ने मुझे बहुत कुछ दिया है, जिसके लिए मैं उसे केवल शुक्रिया ही कह सकता हूं। मुझे जीवन से कोई इच्छा नहीं है, मुझे कोई प्रार्थना अब नहीं करनी है।

कल की खबर किसको

कल की खबर किसको

इरफान ने कहा था कि कल के बारे में किसी को पता नहीं है और इसी वजह से मैं लोगों से यही कहना चाहता हूं कि वो अपना आज पूरी तरह से और खुलकर जिएं। इरफान ने अपने फैंस, दोस्तों और चाहने वालों को मुश्किल वक्त में सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद भी दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+