लखनऊ: स्टंट कर रहे युवक के ठोड़ी और जीभ में घुसी डिवाइडर ग्रिल, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान

लखनऊ। शहर के गोमतीनगर इलाके में गुरुवार शाम जनेश्वर मिश्र पार्क के पास को स्टंट के दौरान हुए हादसे में बाइक पर पीछे बैठा एक युवक उछल कर चौराहे पर लगी नुकीली ग्रिल पर जा गिरा। रेलिंग की सरिया युवक की ठुड्डी को चीरते हुए मुंह के अंदर घुस गई। सरिया ने युवक की जीभ को भी छेद दिया। युवक को ग्रिल में फंसा देख हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रिल काटकर उसे निकाला और ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया।

स्टंट की वजह से हुआ हादसा

स्टंट की वजह से हुआ हादसा

चौकी इंचार्ज कौशलेंद्र सिंह के मुताबिक गुरुवार शाम करीब 5 बजे के आसपास कैसरबाग के रहने वाले तीन युवक मोहम्मद शरीफ, हसन और मो.कोनन जनेश्वर मिश्र पार्क के पास घूमने आए थे। सारिक बाइक चला रहा था। इस दौरान वे स्टंट करने लगे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बाइक करीब 100 किलो मीटर प्रति घंटे के की रफ्तार से चल रही थी। जनेश्वर मिश्र पार्क के दो नम्बर-गेट के पास चौराहे पर स्टंट के दौरान अचानक बाइक में ब्रेक लगा दी गई।

ग्रिल उसकी ठुड्डी में घुस गई

ग्रिल उसकी ठुड्डी में घुस गई

बाइक पर सबसे पीछे बैठा कोनन उछल कर चौराहे की रेलिंग पर जा गिरा। ग्रिल उसकी ठुड्डी में घुस गई। गनीमत यह रही कि, ग्रिल उसके तालू में नहीं घुसा। पुलिस ने पास में ही मौजूद लक्ष्मी मार्केट से कटर, आरी व सरिया को काटने वाले को मदद के लिए बुलाया। इसी बीच जनेश्वर मिश्र पार्क के पास घूम रहे दो डॉक्टर भी वहां पहुंच गए। डॉक्टरों ने सलाह दी की कोनन की गर्दन और सरिया के बीच कपड़ा लगा दिया जाए। जिससे कि आरी ब्लेड से सरिया काटते समय गर्दन पर चोट ना आए। करीब 25 मिनट तक बहुत ही सावधानी से सरिया को काटा गया।

युवक की हालत अभी भी गंभीर

युवक की हालत अभी भी गंभीर

कोनन की हालत नाजुक देख कर पुलिस डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया था। जहां चिकित्सकों ने 2 घंटे ऑपरेशन करके ग्रिल का नुकीला हिस्सा निकाल दिया। सर्जिकल टीम का नेतृत्व करने वाले डॉ. समीर मिश्रा ने कहा, हालांकि, लोहे की छड़ सफलतापूर्वक निकाल दी गई है, लेकिन मरीज की हालत गंभीर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+