IRCTC का एक और तोहफा, इसमें है कुछ खास
नयी दिल्ली। भारतीय रेलवे की भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम यानी आईआरसीटीसी अपने यात्रियों के लिए खास तोहफा लेकर आ रही है। आईआरसीटीसी का ये खास तोहफा राष्ट्रीय राजधानी से जुड़ा हुआ है। इस तोहफे का सबसे अधिक फायदा विदेशी पर्यटकों को होगा।
दरअसल आईआरसीटीसी दिल्ली में एक अनोखे पर्यटक सुविधा केंद्र की स्थापना करने जा रही है। ये पर्यटन केंद्र सभी पर्यटन उत्पादों के लिए एक 'सिंगल विंडो शॉप' के रूप में कार्य करेगा। यानी एक ही शॉप में आपकी सारी जरुरतें पूरी हो जाएंगी।
जानिए कैसे बिना डेबिट और क्रेडिट कार्ड के बुक होगा ट्रेन टिकट?
इस केंद्र को दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में कोला जा रहा है। ये सुविधा केंद्र न केवल यात्रियों के लिए रेल और हवाई यात्रा से जुड़ी हर सेवा की जानकारी मिलेगी। यहां से लोग विमान टिकट से लेकर वीजा की सुविधा और बीमा, भोजन से लेकर आवास, पर्यटन स्थलों के घूमने के लिए कैब से लेकर गेटकीपर तक की सभी सुविधाएं हासिल कर सकेंगे।
Must Read: 1 जुलाई से बदल जाएंगे रेलवे के ये 10 नियम
आपको बता दें कि आईआरसीटीसी की ये सुविधा केंद्र अपने तरह की पहली सुविधा केंद्र होगी जहां यात्रियों को यात्रा से जुड़ी हर जानकारी और सुविधाएं एक छत के नीचे मिलेगी। इतनी ही नहीं यहां विदेश यात्रा के पैकेज की भी जानकारी मिलेगी।













Click it and Unblock the Notifications