खुशखबरी : अब तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर मिलेगा आधा पैसा, रेलवे ने बदले कई नियम
रेलवे ने तत्काल टिकट को लेकर बड़े बदलाव किए है। 1 जुलाई से ये नए नियम लागू हो जाएंगे।
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सफर को और आसान और सुगम बनाने के लिए कई नियमों में बदलाव किए है। ये बदलाव 1 जुलाई से लागू होगा। इन नियमों में सबसे अहम नियम तत्काल टिकट को लेकर है। तत्काल टिकट के नियम में बदलाव कर रेलवे ने यात्रियों की मुश्किल को आसान कर दिया है। आइए जानें कि रेलवे ने रिजर्वेशन और कैसिलेशन को लेकर किन-किन नियमों को बदला है।

तत्काल टिकट को लेकर बड़ा बदलाव
रेलवे ने ट्रेन की तत्काल टिकट को कैंसिल कराने पर 50 फीसदी पैसों का रिफंड करने का ऐलान किया है। यानी अब तत्काल टिकट को कैंसिल करने पर आपका पूरा पैसा बर्बाद नहीं होगा। आपको रेलवे किराए का आधा पैसा रिफंड कर देगी।

1 जुलाई से लागू होगा नया नियम
रेलवे का ये नया नियम 1 जुलाई से लागू होगा। इस नए नियम के मुताबिक 1 जुलाई 2017 से तत्काल टिकट कैंसिल करवाने पर आपको 50 प्रतिशत किराया वापस मिल जाएगा। रेलवे ने यात्रियों का सफर सुगम बनाने के लिए 1 जुलाई से नियमों में बदलाव किए है।

चलती ट्रेन में आरएसी टिकट मानी जाएगी कंफर्म
नए नियमों के मुताबिक चलती ट्रेन में आरएसी टिकट को भी कंफर्म माना जाएगा। इसके अलावा पेपरलेस टिकटिंग भी 1 जुलाई से लागू की जाएगी। कॉमर्शियल विंग ने फीड बैक एवं सुविधाओं के मद्देनजर रेल मंत्रालय के पास प्रस्ताव भेजा है। इसे एक जुलाई से पहले मंजूरी मिल जाएगी।

तत्काल टिकट के लिए बढ़ेगा समय
माना जा रहा है कि एसी और स्लीपर क्लास के लिए तत्काल टिकट बुकिंग का समय एक-एक घंटा बढ़ाया जा सकता है। अभी एसी क्लास में तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह 10 से 11 बजे तक होती है, जबकि स्लीपर क्लास के टिकट की बुकिंग 11 से 12 बजे तक होती है। माना जा रहा है 1 जुलाई से दोनों की क्लास में तत्काल टिकट की बुकिंग का वक्त 1-14 घंटा बढ़ाया जा सकता है।

अन्या भाषाओं में होगी टिकट
अभी तक सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी में टिकट होती ती, लेकिन 1 जुलाई से कई भाषाओं में भी टिकट की जानकारी लिखी होगी। इसके अलावा सभी प्रीमियम ट्रेनों में शुरू किए गए फ्लेक्सी फेयर सिस्टम को समाप्त किया जाएगा।

लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट खत्म
रेलवे जल्द ही वेटिंग टिकट बंद करने जा रहा है। रेलवे लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग टिकट बंद कर देगा। वहीं शताब्दी ट्रेनों में कंफर्म सीट उपलब्ध करवाने के लिए कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं रेलवे वेटिंग लिस्ट टिकट बुकिंग सिस्टम भी 1 जुलाई से शुरु होगी।












Click it and Unblock the Notifications