गुड न्यूज: अब IRCTC करेगी आपके सामान का बीमा!
नई दिल्ली। इस बार के रेल बजट के बाद IRCTC में बहुत कुछ चेंज हुआ है, यह बदलाव आम जन मानस के हित को ध्यान रखते हुए किया गया है, बदलाव के इसी क्रम में खबर आ रही है कि अब आईआरसीटीसी 'सामान बीमा' की नई सेवा शुरू करने जा रही है।
इस नयी सुविधा के तहत ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों को अब ई-टिकट की बुकिंग पर सामान बीमा जैसी अतिरिक्त सुविधाएं दी जाएगी यानी कि अगर यात्री का सामान खोता है या चोरी होता है और उसका बीमा हो चुका है तो यात्री बीमा रकम पर दावा कर सकेंगे।
आईआरसीटीसी 'सामान बीमा' की नई सेवा शुरू करने जा रही है
बीमा लैपटॉप, मोबाइल फोन या अन्य महंगी सामनों का होगा। कहा जा रहा है कि इसके लिए IRCTC न्यू इंडिया इंश्योरेंस के साथ हाथ मिलाने की तैयारी कर रही है लेकिन सामान बीमा कराना यात्री के लिए बाध्य नहीं होगा।













Click it and Unblock the Notifications