होली के बाद घर से लौट रहे लोगों के लिए रेलवे की सौगात, नहीं होगी टिकट की किल्लत, क्योंकि...
नई दिल्ली। होली के बाद वापस लौट रहे लोगों को अब टिकट की किल्लत नहीं होगी। कंफर्म टिकट नहीं मिल पाने से परेशान यात्रियों के लिए ये खबर राहत से भरी है। रेलवे ने होली के बाद घर से लौट रहे यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है। ये ट्रेनें 31 मार्च तक चलेंगी और आपको टिकट की दिक्कत नहीं होगी। रेलवे ने अलग-अलग रूटों पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया है। आपको इन रुटों और स्पेशल ट्रेनों की जानकारी दे रहे हैं....

दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल
रेलवे ने 3 मार्च से लेकर 31 मार्च तक दरभंगा से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये स्पेशल ट्रेन 05527/05528 सुबह 9 बजे दरभंगा चलेगी और अगले दिन 8 बजे के करीब बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।इस ट्रेन का स्टॉपेज सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशनों पर होगा।

अजमेर से दिल्ली कैंट स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने 3 मार्च से 31 मार्च के बीच अजमेर से दिल्ली कैंट के लिए 09627/09628 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेन सोमवार, बुधवार और शनिवार को सुबह 5.45 बजे अजमेर से चलेगी और उसी दिन 11.05 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी।

जयपुर से सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट ट्रेन
रेलवे ने जयपुर से दिल्ली के सराय रोहिल्ला के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ये ट्रेन 6 मार्च से 30 मार्च तक चलेगी। यह ट्रेन मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 7.55 पर जयपुर से चलेगी और उसी दिन 01.20 पर सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।

सहरसा से अंबाला सहरसा जनसाधारण
रेलवे ने सहरसा से 4 मार्च और 8 मार्च को जनसाधरण ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेन 18 डिब्बों वाली होगी जो सामान्य श्रेणी की होगी। ट्रेन के स्टॉपेज भी काफी जगहों पर होगी। आप आसानी से इन ट्रेनों में सफर कर अपना सफर पूरा कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications