IRCTC Diwali-Chhath Train Booking: फ्लाइट से जल्दी क्यों फुल हो जाती है ट्रेन टिकट? आज हो रही इस डेट तक बुकिंग
IRCTC Diwali-Chhath Train Booking: त्योहारों का मौसम आते ही बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले लोगों में घर लौटने की बेसब्री साफ नजर आने लगती है। चाहे दिल्ली-मुंबई की भीड़भाड़ हो या बेंगलुरु-पुणे की चमक-दमक, छठ और दीवाली पर हर प्रवासी का मन अपने गांव-घर की ओर ही खिंचता है।
इसी वजह से इन दिनों रेलवे टिकटों की डिमांड आसमान छूने लगती है। आज यानी 6 सितम्बर से यात्री 5 नवम्बर 2025 तक की ट्रेन यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। यही वह समय है जब लोग तेजी से टिकट लेने दौड़ते हैं। हालात ये होते हैं कि ट्रेन टिकटें एयर टिकट से भी तेज बिक जाती हैं।

कब हैं छठ और दीवाली 2025?
दीवाली 2025: 21 अक्टूबर (मंगलवार)
छठ पूजा 2025: 26 अक्टूबर (रविवार) से 29 अक्टूबर (बुधवार) तक
दीवाली और छठ के बीच का समय बिहार और पूर्वांचल जाने वालों के लिए सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाला होता है।
ये भी पढ़ें: IRCTC Parcel Booking: भारतीय रेलवे ने बदल दिया पार्सल बुकिंग के नियम, पहले और अब के रूल्स में है कितना अंतर?
ट्रेन टिकट क्यों बिकते हैं तेज
त्योहारों में बिहार और पूर्वी यूपी के लाखों लोग दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और गुजरात जैसे राज्यों से घर लौटते हैं। हवाई यात्रा भले ही तेज हो, लेकिन ज्यादातर लोग ट्रेन को ही प्राथमिकता देते हैं क्योंकि-
- किराया एयर टिकट से कई गुना सस्ता होता है
- पूरे परिवार के साथ सफर आसान होता है
- छोटे शहरों और गांवों तक सीधी कनेक्टिविटी मिलती है
इसी वजह से रेलवे की सामान्य और स्पेशल दोनों तरह की ट्रेनें खुलते ही फुल हो जाती हैं।
किन-किन शहरों के लिए सबसे ज्यादा भीड़
त्योहारों में सबसे ज्यादा यात्रियों की भीड़ इन शहरों की ओर रहती है:
- बिहार: पटना, गया, आरा, बक्सर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, समस्तीपुर
- पूर्वी यूपी: वाराणसी, गोरखपुर, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, मऊ
कौन-कौन सी ट्रेनें हैं उपलब्ध?
रेलवे हर साल त्योहारों के समय अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करता है। इस बार भी दीवाली और छठ को देखते हुए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलने की तैयारी है। अभी तक की जानकारी के अनुसार मुख्य मार्गों पर ये ट्रेनें सबसे ज्यादा डिमांड में रहती हैं:
- दिल्ली - पटना / गया / दरभंगा / मुजफ्फरपुर रूट
- मुंबई - पटना / छपरा / दरभंगा रूट
- पुणे - पटना / गया रूट
- बेंगलुरु - पटना / गया रूट
- सूरत / अहमदाबाद - पटना / दरभंगा रूट
- दिल्ली - वाराणसी / गोरखपुर रूट
रेलवे जल्द ही अतिरिक्त छठ-दीवाली स्पेशल ट्रेनें शुरू करेगा, जिनका संचालन अक्टूबर मध्य से नवंबर की शुरुआत तक होगा।
यात्रियों को सलाह
जो लोग छठ और दीवाली पर बिहार या यूपी जाने का प्लान बना रहे हैं, उन्हें अभी से टिकट बुक कर लेना चाहिए। देर करने पर वेटिंग लिस्ट लंबी हो जाएगी और मजबूरी में महंगे एयर टिकट या प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: IRCTC Budget Tour Package: 18 हजार से कम में करें अयोध्या से शिमला तक की सैर! IRCTC लेकर आया है जबरदस्त पैकेज












Click it and Unblock the Notifications