असम की पहली महिला IG बनी आईपीएस अफसर वॉयलेट बरुआ, राष्ट्रपति मेडल से हो चुकी हैं सम्मानित
गुवाहटी, दिसंबर 27। आईपीएस ऑफिसर वॉयलेट बरुआ असम की पहली महिला पुलिस महानिरीक्षक बन गई हैं। सोमवार को असम के गृह विभाग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, वॉयलेट बरुआ को उनकी सर्विस में प्रमोशन दिया गया, जिसके बाद वो राज्य की आईजी बन गई हैं। 1 जनवरी 2022 से वो अपना नया पद संभालेंगी।

राष्ट्रपति पुलिस मेडल ले चुकी हैं वॉयलेट बरुआ
आपको बता दें कि वॉयलेट बरुआ को विशिष्ट सेवा के लिए इस साल राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया था। असम पुलिस की सबसे वरिष्ठ महिला आईपीएस अधिकारी वॉयलेट बरुआ मौजूदा समय में कोकराझार जिले में बीटीएडी की उप महानिरीक्षक पद पर तैनात हैं।
प्रमोशन पर वॉयलेट बरुआ की प्रतिक्रिया
अपने प्रमोशन पर खुशी जाहिर करते हुए वॉयलेट बरुआ ने कहा है कि उन्होंने अपने करियर में हमेशा से ही चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी अपने करियर में किसी तबादले या किसी काम को मना नहीं किया। काम के लिए मना करना मेरे काम करने का तरीका नहीं है।इसलिए मैं अपनी सेवा के अधिकतर समय गुवाहाटी (जहां पर राज्य पुलिस का मुख्यालय है) से बाहर रही।
कौन हैं वॉयलेट बरुआ
इंडियन पुलिस सर्विस अधिकारी वॉयलेट बरुआ साल 1992 में असम पुलिस में भर्ती हुई थीं। 2004 में उन्हें भारतीय पुलिस सेवा के लिए नामित किया गया था। वहीं 2012 में उन्हें राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित किया था। उनका मानना है कि लैंगिक सशक्तिकरण हर जगह हो रहा है लेकिन समय की जरूरत ''लैंगिक आधार पर मुख्यधारा में लाने का है'' है। उन्होंने कहा, "इसके लिए व्यक्तिगत पहल की भी आवश्यकता है। मैंने व्यक्तिगत रूप से एक फील्ड नौकरी का विकल्प चुना और मुझे इसमें कोई बाधा नहीं आई। आजकल कई महिलाएं पुलिस में शामिल होने के लिए आगे आई हैं, लेकिन मुझे लगता है कि और भी आना चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications