'तुम्हारा करियर बर्बाद कर दूंगा', IPS अधिकारी की दबंगई, खुलेआम अस्पताल में डॉक्टर को दी धमकी, Video वायरल

जब भी कोई अधिकारी पुलिस सेवा में भर्ती होता है तो उससे अपेक्षा की जाती है कि वह कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और लोगों को किसी तरह की असुविधा ना हो इस दिशा में काम करेगा। लेकिन जब पुलिसवाले ही अपनी वर्दी का धौंस लोगों को दिखाने लग जाए तो समाज में व्यवस्था को बनाए रखना मुश्किल हो जाता है।

कुछ ऐसा ही मामला दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में सामने आया है। जहां आईपीएस अधिकारी को देखा जा सकता है कि वह यहां रेजिडेंट डॉक्टर को धमका रहा है।

ips threatening

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना 24 नवंबर की है। अस्पताल की न्यू एसआईसी बिल्डिंग में हुई इस घटना के बाद आपातकालीन वार्ड में सेवाएं कुछ देर के लिए बाधित रही। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद लोग पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट की मानें तो वीडियो में नजर आ रहे आईपीएस अधिकारी का नाम बृजेंद्र कुमार यादव है और उनकी आईपीएस पत्नी अनीता रॉय का यहां इलाज चल रहा है। बृजेंद्र कुमार मौजूदा समय में आर्म्ड पुलिस एंड ट्रेनिंग, पुड्डुचेरी में डीआईजी के पद पर तैनात हैं।

पोस्ट सर्जिकल दिक्कतों की वजह से अनीता रॉय का सफदरगंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। बृजेंद्र अपनी पत्नी के इलाज से संतुष्ट नहीं थे, जिसके बाद वह वीडियो में डॉक्टर के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं और उसे धमकाते दिख रहे हैं। यह नहीं वह डॉक्टर का करियर खराब करने तक की धमकी देते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बृजेंद्र कुमार अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर लक्ष्य की ओर उग्र होकर बढ़ते हैं। इस दौरान वहां उनके साथ अन्य पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं।

वह डॉक्टर की ओर उंगली दिखाते हुए कहते हैं कि जितना पढ़कर आया है ना उससे दोगुना मैं पढ़ चुका हूं। तो यह मत समझो सिर्फ तुम्हे ही पता है और तुम्हारा कुछ नहीं हो सकता है।

जब डॉक्टर आईपीएस से कहते हैं कि आप आराम से बात करिए तो वह कहते हैं कि मैं आराम से ही बात कर रहा हूं। इस पूरी घटना पर वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर रजत गंगवार ने कहा कि रेजिडेंट डॉक्टर को धमकी दी गई, उनका करियर खराब करने की बात कही गई।

मेरे साथियों और वरिष्ठ डॉक्टरों ने इसका विरोध किया है, हमने प्रशासन से इसपर बात की है, लेकिन हमे संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है। जिसकी वजह से हमने अपना काम ठप करने का फैसला लिया है।

सफदरगंज हॉस्पिटल के रेजिडेंट डॉक्टर असोसिएशन ने इस घटना की निंदा की है और आईपीएस अधिकारी से माफी की मांग की है। आरडीए की ओर से बयान में कहा गया है कि पुलिस अधिकारी का बर्ताव शर्मनाक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+