संजय अरोड़ा बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, वीरप्पन गिरोह का किया था सफाया
नई दिल्ली, 31 जुलाई: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वो अभी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल के महानिदेशक हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। अरोड़ा एक अगस्त यानी सोमवार को दिल्ली पुलिस के कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले भी वो कई बड़े पदों पर काम कर चुके हैं।
Recommended Video

संजय अरोड़ा तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं। उन्होंने जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद UPSC की परीक्षा पास की और उन्हें IPS मिला। फिर उन्होंने तमिलनाडु पुलिस में विभिन्न पदों पर काम किया। वो स्पेशल टास्क फोर्स के एसपी भी रहे और वीरप्पन गिरोह के सफाए में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा 1991 में अरोड़ा ने NSG से ट्रेनिंग ली और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को सुरक्षा प्रदान करने वाली एक यूनिट को बनाने में अहम योगदान दिया, जिसका नाम विशेष सुरक्षा समूह (SSG) है। इसका गठन उग्रवादी संगठन लिट्टे के खतरे को देखते हुए किया गया था। अरोड़ा ने तमिलनाडु में कई जिलों के एसपी के रूप में भी काम किया। 1997 में उन्हें आईटीबीपी में भेज दिया गया, जहां पर उन्होंने कई अहम पदों पर सेवाएं दीं। मौजूदा वक्त में वो आईटीबीपी के महानिदेशक हैं।
पुलिस कमिश्नर के रूप में भी सेवाएं
वैसे पुलिस कमिश्नर के रूप में भी अरोड़ा का अनुभव काफी अच्छा है। वो 2002 से 2004 तक कोयंबटूर शहर के कमिश्नर रहे। इसके बाद वो पुलिस उप महानिरीक्षक, विल्लुपुरम रेंज और विजिलेंस-एंटी करप्शन ब्यूरो के उप निदेशक भी थे।












Click it and Unblock the Notifications