IPL 2021, KKR VS MI: आखिर क्यों शाहरुख खान ने फैंस से मांगी माफी?
मुंबई, 14 अप्रैल। आईपीएल 2021 का रोमांच अपने चरम पर है, हर दिन यहां मैच में उलट-फेर देखने को मिल रहा है, मंगलवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राईडर्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में केकेआर जीतते-जीतते हार गया, जिसके लिए टीम के को-ओनर शाहरुख खान ने लोगों से माफी मांगी है, जिसकी वजह से शाहरुख खान इस वक्त ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं।

शाहरुख खान ने फैंस से मांगी माफी
टीम के पराजित होने के बाद शाहरुख ने Tweet किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'निराशाजनक प्रदर्शन, हार के लिए सारे फैंस से माफी'। शाहरुख का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है। कुछ लोग किंग खान की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग उनकी टीम केकेआर की बुराई कर रहे हैं तो किसी ने लिखा है कि शाहरुख लोगों का अटेंशन पाने के लिए कुछ भी करते और कहते हैं।

शाहरुख खान का Tweet हुआ वायरल
गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 सीजन में कल मुंबई और कोलकाता के बीच रोमांचकारी मुकाबला हुआ। केकेआर ये मैच जीतते-जीतते हार गया और मुंबई 10 रनों से जीत गया। मुंबई इंडियंस की टीम 153 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में केकेआर की टीम 142 रन पर ही सिमट गई।

गिल और राणा के अलावा नहीं चला किसी का बल्ला
केकेआर की ओर से केवल शुभमन गिल और नीतीश राणा को छोड़कर कोई भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। शुभमन गिल ने 72 रनों की पारी खेली तो वहीं नीतीश राणा ने 57 रन बनाए, इनके अलावा केकेआर की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा इसलिए शाहरुख खान ने फैंस से माफी मांगी है।

कई क्रू मेंबर कोरोना संक्रमित
वर्कफ्रंट की बात करें तो लंबे अरसे बाद किंग खान फिल्म 'पठान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म के सेट पर कई क्रू मेंबर कोरोना संक्रमित निकले हैं। जिसके बाद शाहरुख ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वैसे शाहरुख सोशल मीडिया के जरिए लोगों के संपर्क में बने हुए हैं। आईपीएल मैचों के दौरान शाहरुख अक्सर अपनी टीम की हौसला अफजाई करते नजर आते हैं, ऐसा पहली बार है जब उन्होंने फैंस से इस तरह से माफी मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications