कोहली ने खोला विराट राज, कहा- 'बाप बनने के बाद बदल गई मेरी दुनिया, खुशनसीब हूं...'
नई दिल्ली, 15 अप्रैल 2021। आईपीएल 2021 में आरसीबी ने धमाकेदार आगाज किया है तो वहीं टीम के कैप्टन विराट कोहली ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बातें की हैं। इसी साल 11 जनवरी को बेटी 'वामिका' के पापा बनने वाले कोहली ने कहा कि 'नन्हीं गुड़िया के आने के बाद उनकी लाइफ एकदम से चेंज हो गई है और ये बदलाव केवल उनकी ही जिंदगी में नहीं हुआ है, बल्कि बड़ा परिवर्तन अनुष्का की भी लाइफ में हुआ है।'

'उसे हंसते हुए देखना लाइफ चेंजिंग एक्सपीरियंस'
कोहली ने कहा कि 'मेरी लाइफ में तब भी बड़ा परिवर्तन हुआ था, जब अनुष्का मेरी जिंदगी में आई थी और अब उससे भी बड़ा चेंज तब हुआ है जब वामिका हमारे जीवन में आई है।
लाइफ चेंजिंग एक्सपीरियंस
उसे हंसते हुए देखना लाइफ चेंजिंग एक्सपीरियंस है, जिसे शब्दों में बयां कर पाना बहुत ज्यादा मुश्किल है, मैं खुशनसीब हूं कि मुझे ये खुशी नसीब हुई है। गौरतलब है एक-दूसरे को लंबे वक्त तक डेटिंग करने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी।

कैटरीना कैफ के फैन थे विराट कोहली
हाल ही में विराट कोहली का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अनुष्का के नहीं बल्कि कैटरीना कैफ की तारीफ कर रहे थे, उन्होंने कहा था कि कैटरीना का दो मिनट बात करना उनकी लाइफ की सबसे बड़ी बात है।

किसी को जीवन देना आसान नहीं है: विराट कोहली
गौरतलब है कि आईपीएल 2021 के सबसे महंगे कप्तान विराट कोहली ने महिला दिवस पर भी अनुष्का-वामिका की फोटो शेयर करते हुए बड़ी बात लिखी थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि 'बच्चे को जन्म देते देखना, एक इंसान के लिए सबसे अधिक झकझोर देने वाला विषय है,किसी को जीवन देना आसान नहीं है, ये कठिन काम केवल एक महिला ही कर सकती है, इसलिए भगवान ने महिला को काफी मजबूत बनाया है।'

'मेरी लाइफ की सबसे सुंदर और मजबूत महिला है वो'
उन्होंने आगे लिखा था कि इस तस्वीर में वो महिला है, जो मेरी लाइफ की सबसे सुंदर, मजबूत और विदूषी वोमेन है, उसे और जो उसकी गोद में हैं, जो बड़ी होकर उसी की ही तरह बनेगी, उसे भी महिला दिवस की बहुत सारी शुभकामनाएं। 'हैप्पी वोमेन्स डे'। गौरतलब है कि 11 जनवरी 2021 को पापा बनने के बाद विराट कोहली ने अपना बॉयो भी चेंज कर दिया है, अब उनका ट्विटर बॉयो हो गया है-एक गौरवशाली पति और पिता।












Click it and Unblock the Notifications