IPL 2020: 2 टीमों का नेट रन रेट बराबर हुआ तो प्लेऑफ के लिए क्या है नियम, किस तरह चुनी जाएगी लक्की टीम
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 का रोमांच अब अपने अंतिम चरण में पहुंचने वाला है। टॉप 4 (प्लेऑफ) में अपनी जगह पक्की करने के लिए हर दिन टीमें अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच IPL-2020 के प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुकी है लेकिन टूर्नामेंट से पहली ही बाहर हो चुकी महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने आखिरी मैच जीतकर कई दूसरी टीमों का समीकरण खराब कर दिया है। चेन्नई से हार का सामना करने के बाद अब किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।
Recommended Video

CSK ने बिगाड़ा दूसरी टीमों का समीकरण
इस बीच रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से बुरी शिकस्त पाने के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। अब चार टीमों के बीच तीन खाली स्थानों में जगह पाने के लिए अंकतालिका को लेकर होड़ मची हुई है। बता दें कि लगभग सभी टीमों ने अपने मैच खेल लिए हैं अब प्लेऑफ के लिए सिर्फ दो मैच ही खेला जाना बाकि है। ऐसे में दोनों जीतने वाली टीमें अंकतालिका में 14 अंक हासिल करेंगी। ऐसे में यहां नेट रन रेट बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है।

SRH और MI के मैच पर होगी सबकी नजर
अगर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अपना अंतिम मैच जीतती है तो उनके लिए प्लेऑफ में जगह पाना काफी आसान हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर अगर हैदराबाद, मुंबई इंडियंस (MI) मैच हार जाती है तो बाकि तीन टीमों को प्लेऑफ में पहुंचना काफी आसान होगा। ऐसे में सबकी निगाहें SRH और MI के बीच होने वाले मैच पर होंगी।

RCB और DC के बीच एक टीम हो सकती है बाहर
हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आज (3 नवंबर) को होने वाले मैच में ये दोनों संभावनाओं होती हैं तो प्लेऑफ में पहुंचना दोनों के लिए मुश्किल हो जाएगा।
पहला- यदि उनके मैच का हार एक निश्चित अंतर से होता है, तो उनका नेट रन रेट केकेआर से नीचे आ जाएगा।
दूसरा- अगर SRH ने MI के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीत लिया तो दिल्ली और बैंगलोर मुश्किल में पड़ जाएगी।

एनआरआर टाई होने पर क्या होता है?
टीमों के अंक समान रहने पर नेट रन रेट (एनआरआर) की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। अगर दिल्ली और बैंगलोर का नेट रन रेट समान होता है तो क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस स्थिति में प्लेऑफ के लिए किस टीम को चुना जाएगा? ऐसा आईपीएल के इतिहास में आज तक नहीं हुआ है लेकिन यह इस बार संभव है कि ऐसी परिस्थिति बन जाए। यह संभावना तब बनेगी अगर DC बनाम RCB मुठभेड़ में हारने का अंतर KKR के NRR के बराबर होता है।

इस तरह होगा प्लेऑफ के लिए टीम का चुनाव
आईपीएल और बीसीसीआई द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार अगर टीमों में अंक और एनआरआर के एक टाई होने पर मैचों में डाली गईं वैध गेंदों के मुकाबले सर्वाधिक विकेट लेने वाली टीम को आगे रखा जाएगा। तब भी बराबर रहने पर पर्ची निकालकर टीम की स्थितियों का फैसला होगा। नियमों के अनुसार नेट रन रेट गणना का अनुसरण करते हुए ऐसी टीमें हैं जिनका एनआरआर बराबर है तो उस सीजन में खेले गए मैचों में फेंके गए फेयर बॉल के हिसाब से लिए गए विकेटों की अधिक संख्या वाली टीम को प्लेऑफ के लिए चुना जाएगा।
यह भी पढ़ें: IPL 2020: महेंद्र सिंह धोनी की हुंकार और शाहरुख़ ख़ान का गिफ्ट
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications