विराट कोहली ने छोड़े कैच लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं अनुष्का शर्मा, लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक

नई दिल्ली। आरसीबी को आईपीएल के छठे मैच में सीजन की अब तक की सबसे बड़ी हार मिली है। आरसीबी के लिए अभी तक कप्तान विराट कोहली का फॉर्म में ना आना काफी चिंताजनक है, अभी तक हुए दोनों मुकाबलों में बल्ले से प्रदर्शन करने में नाकाम रहे कोहली कल के मैच में फील्डिंग में भी बुरी तरह से हताश दिखे और ये कोहली के क्रिकेट करियर के बिरले मौकों में से एक था जब वे एक ही खिलाड़ी द्वारा दिए गए एक के बाद एक कैच को छोड़ बैठे, मालूम हो कि विराट कोहली ने गुरुवार को खेले गए मैच में शतकवीर केएल राहुल के लगातार दो कैच छोड़े, जो कि उनकी टीम पर बहुत भारी पड़ा, आपको बता दें कि उन्होंने महज 5 रन के अंदर बाद केएल राहुल का दो बार कैच छोड़ने का काम किया।

विराट कोहली पर फूटा लोगों का गुस्सा

विराट कोहली पर फूटा लोगों का गुस्सा

विराट कोहली जैसे खिलाड़ी से इस तरह की लापरवाही की उम्नीद किसी भी क्रिकेट प्रेमी को नहीं थी, जाहिर है कोहली के इस हरकत से क्रिकेट के चाहने वालों को काफी गुस्सा आया और वो कोहली को ट्रोल करने लगे लेकिन हद तब हो गई जब कोहली की गलती के लिए लोग उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को दोषी ठहराने लगे और देखते ही देखते ट्विटर पर अनुष्का शर्मा ट्रेंड करने लग गईं, सोशल मीडिया पर जमकर अनुष्का का मजाक बनाया जा रहा है।

कोहली की गलती के लिए लोगों ने अनुष्का को कोसा

कोहली की गलती के लिए लोगों ने अनुष्का को कोसा

वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब कोहली की गलती के लिए अनुष्का को जिम्मेदार ठहराया गया है, इससे पहले भी कई मौकों पर जब-जब कोहली ने अच्छा नहीं खेला तब-तब सोशल मीडिया पर लोग अनुष्का को कोसने लगे, कई बार तो विराट कोहली ने भी अनुष्का को ट्रोल करने वालों की क्लास लगाई है।

लोगों ने जमकर कोहली-अनु्ष्का को कोसा

लोगों ने जमकर कोहली-अनु्ष्का को कोसा

आपको बता दें कि कल के मैच में केएल राहुल का पहला कैच कोहली ने 17वें ओवर में डेल स्टेन की गेंदबाजी पर छोड़ा और इस दौरान राहुल 83 रन के निजी स्कोर पर थे।

कोहली ने एक नहीं दो कैच छोड़े, जमकर उड़ा मजाक

वहीं अगले ओवर में जब नवदीप सैनी गेंदबाजी करने आये तो एक बार फिर ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल ने गेंद लॉन्ग ऑफ की दिशा पर शॉट खेला, यहां पर भी विराट कोहली से केएल राहुल का कैच छोड़ा, जिसके बाद राहुल ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए 69 गेंदों में नाबाद 132 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के लगाए।

कोहली ने मानी गलती, कहा-कैच नहीं मैच छूट गया

कोहली ने मानी गलती, कहा-कैच नहीं मैच छूट गया

हालांकि मैच खत्म होने के बाद कोहली ने अपनी गलती स्वीकारी और कहा कि कैच नहीं मैच छूट गया, केएल के दो महत्वपूर्ण कैच तब छूटे जब वो सेट हो चुके थे और उनकी वजह से हमको 35-40 रनों का नुकसान उठाना पड़ा, गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के छठे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 97 रनों से हराया।

देखें Tweet-अनुष्का शर्मा ट्रोल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+