IPL 2020: दिल्ली कैपिटल को हराकर पांचवीं बार IPL चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस, रोहित ने खेली शानदार पारी
IPL 2020: दिल्ली कैपिटल को हराकर पांचवीं बार IPL चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस, रोहित ने खेली शानदार पारी
नई दिल्ली। आईपीएल के 13वें सीजन का विजेता मिल गया है। शानदार मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को हराकर ये खिताब अपने नाम कर लिया है। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से मात देकर पांचवीं बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया है। आईपीएल के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली।

मुंबई ने पांचवीं बार IPL का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले 2013, 2015, 2017 और 2019 में यह खिताब जीत चुकी है। आज के मुकाबके की बात करें तो दुबई के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत खराब रही और उसने महज 22 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो दिये। वहीं मुंबई से शुरू से ही आक्रमक रूख रखा और आसानी से इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications