INX मीडिया केस: कार्ति चिदंबरम को 20 करोड़ रुपये वापस करेगा कोर्ट, इस शर्त पर किया था जमा

Recommended Video

    INX Media Case: Karti Chidambaram को 20 करोड़ रुपये वापस करेगा Supreme Court | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कांग्रेस के सांसद और आईएनएक्स मीडिया केस का सामना कर रहे कार्ति चिदंबरम अब कोर्ट में जमा किए गए अपने 20 करोड़ रुपये वापस निकाल सकते हैं। कार्ति चिदंबरम की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दी है। बता दें कि विदेश जाने की शर्त पर सुप्रीम कोर्ट में 20 करोड़ रुपये जमा कराए थे जिसे वापस लेने की अनुमति उन्हें मिल गई है। यह राशि आईएनएक्स मीडिया मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कार्ति चिदंबरम से जमा कराए थे।

    INX Media case Supreme Court allows Congress MP Karti Chidambaram to withdraw Rs 20 crores

    गौरतलब है कि आईएनएक्स मीडिया मामले में कार्ति चिदंबरम को विदेश जाने की शर्त पर सुप्रीम कोर्ट ने 20 करोड़ रुपये जमा कराए थे। सुप्रीम कोर्ट ने साल 2019 के जनवरी महीने के लिए 10 करोड़ रुपये और मई महीने के लिए 10 करोड़ रुपये जमा किए थे। पैसै जमा कराने के बाद उन्हें विदेश जाने की अनुमति मिली थी। कार्ति चिदंबरम के खिलाफ आईएनएक्स मीडिया और एयरसेल मैक्सिस मामले में जांच चल रही है। उन्होंने किसी अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेन्ट के लिए अमेरिका, जर्मनी और स्पेन जाने के लिए शीर्ष अदालत से अनुमति मांगी थी। उन्होंने कोर्ट ने इसलिए अनुमति दे दी थी क्योंकि सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इसका विरोध नहीं किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+