जम्मू कश्मीर में घुसपैठ कर रहे आतंकी की कोशिश हुई नाकाम, BSF ने मार गिराया
जम्मू और कश्मीर के आरएस पुरा के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने घुसपैठ कर रहे एक आतंकी को मार गिराया।
बीएसएफ अधिकारियों ने जानकारी दी किआरएस पुरा के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देर रात करीब 1.50 बजे एक घुसपैठिए को मार गिराया गया। इलाके में तलाशी जारी है।

बताते चलें कि इससे पहले 24 जुलाई को भी बीएसएफ कर्मियों ने जम्मू के सांबा सेक्टर के रामगढ़ इलाके में नशीली दवाओं की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया था और एक संदिग्ध पाकिस्तानी तस्कर को मार गिराया।
बताते चलें कि इससे एक ही दिन पहले माछिल सेक्टर के काला जंगल में चार आतंकियों को ढेर कर दिया गया था। ये आतंकी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में घुसपैठ करने की कोशिश में थे। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जॉइंट ऑपरेशन में चार आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। हालांकि, आतंकियों के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो सकी है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये किस संगठन के थे और कौन थे।












Click it and Unblock the Notifications