टीवी की हॉट 'नागिन' ने किया ऐसा योगा, जिसे देखकर लोगों के छूटे पसीने, Video वायरल

नई दिल्ली। आज पूरा विश्व 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मना रहा है, आज पूरी दुनिया में योगाभ्‍यास के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा के रोहतक में योग किया, मालूम हो कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 के लिए थीम क्लाइमेट एक्शन है। पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज आम से लेकर खास तक हर कोई योग के रंग में रंगा हुआ है, इस बीच सोशल मीडिया पर टीवी शो 'नागिन' की हॉट अभिनेत्री मौनी रॉय का एक वीडियो काफी घूम मचा रहा है।

टीवी की हॉट 'नागिन' ने किया बेहत कठिन योगासन

टीवी की हॉट 'नागिन' ने किया बेहत कठिन योगासन

जिसमें मौनी योगा करते दिख रही हैं, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली मौनी रॉय वीडियो में पिंचा मयूरासन करती हुई दिखाई दे रही हैं, जो कि बेहद ही कठिन आसन होता है, जिसे हर कोई नहीं कर पाता है, मौनी के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, लोगों ने वीडियो के साथ मौनी के लुक और उनके फिटनेस की भी काफी तारीफ की है।

मौनी रॉय ने किया अर्द्ध पिंचा मयूरासन

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी, मौनी रॉय को इंडस्ट्री में तब लोकप्रियता मिली, जब वो एकता कपूर के ही शो 'नागिन' में नजर आई, इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू किया, वो फिल्म KGF में एक आयटम नंबर भी कर चुकी हैं।

अर्द्ध पिंचा मयूरासन से नर्वस सिस्टम मजबूत होता है

अर्द्ध पिंचा मयूरासन से नर्वस सिस्टम मजबूत होता है

अर्द्ध पिंचा मयूरासन एक ऐसा ही आसन है, जो नर्वस सिस्‍टम को मजबूत करने में मददगार है। अर्द्ध पिंचा मयूरासन को सामान्यतः डॉल्फिन पेाज के रूप में जाना जाता है। यह संस्कृत शब्द 'अर्द्ध' से बना है जिसका मतलब होता है आधा, 'पिंचा' का मतलब होता है पंख, 'मयूरा' का मतलब मोर और 'आसन' का मतलब पोच होता है।

अर्द्ध पिंचा मयूरासन के अन्य लाभ

अर्द्ध पिंचा मयूरासन के अन्य लाभ

  • बाजुओं को मजबूती प्रदान करता है।
  • पाचन अंगों को सही रखता है।
  • सिर और पीठ दर्द को दूर करने में मदद करता है।
  • कंधों को मजबूत करने में मदद करता है।
  • अस्थमा से पीड़ित लोगों की सहायता करता है।
  • हैमस्ट्रिंग को मजबूत करने में मदद करता है।
  • थकान दूर करने के लिए मदद करता है।
  • प्रजनन अंगों को मजबूत करता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+