International Yoga Day 2021: मोटापा कम करने के लिए करें ये खास योगासन, हो जाएंगे फिट

नई दिल्ली, 19 जून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को पूरी दुनिया में मनाया जाएगा। 2015 से इंटरनेशन योगा डे मनाने की शुरुआत हुई है। योग की शुरुआत कई हजार साल पहले हुई मानी जाती है। योग को बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ कई बीमारियों में बेहद फायदेमंद माना जाता है। फिटनेस को लेकर वो लोग सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं जिनका वजन बढ़ जाता है। एक बार वजन बढ़ने के बाद वजन कम करना काफी मुश्किल होता है। हालांकि योग के जरिए ये बहुत मुश्किल नहीं है। कुछ योगासनों को नियमित किया जाए तो आसानी से वजन कम किया जा सकता है।

म्नि

इन आसनों से कम होगा वजन

हस्तोत्तानासन- इस आसन को करने के लिए चटाई पर सीधे खड़े हो जाएं। पैरों को थोड़ा खोलें और हाथों को सिर के ऊपर उठा लें। सांस छोड़ते हुए कमर को दाएं-बाएं झुकाएं।

द्विपाद साइकलिंग- इस आसन को करने के लिए कमर के बल लेट जाएं अपने हाथों को कमर के नीचे रखें। इसक बाद दोनों पैरों को साइकलिंग की तरह घुमाएं।

भुजंगासन- भुजंगासान करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और हाथों को सीधे कर शरीर के नीचे दबा लें। सांस खींचते हुए आगे से सिर और छाती को ऊपर उठाकर पीछे की ओर मोड़ें।

मालासन- ये आसन करने के लिए घुटनों को मोड़कर उकडू बैठ जाएं और दोनों हाथों की कोहनियों को घुटनों पर टिकाते हुए हथेलियों को मिलाकर नमस्कार की मुद्रा बना लें। इसके बाद अब धीरे-धीरे सांस अंदर लें और छोड़ें।

भेकासन- इस आसन को करने के लिए किसी चटाई पर पेट के बल लेट जाएं और अपनी कलाई के सहारे से धीरे-धीरे सिर को ऊपर उठाएं। ऐसा करते हुए धड़ का भार कलाइयों पर ले आएं। अब आप अपने दाएं घुटने को धीरे-धीरे मोड़ें। एड़ी जांघों के पास लाते हुए हाथों से बाएं पैर को पकड़कर जांघों तक लाएं। फिर कोहनी को ऊपर तरफ घुमाएं और अपने हाथों को पैरों पर रख दें। इसके बाद छाती को ऊपर की ओर धीरे-धीरे उठाएं।

इस बार योग दिवस की थीम

हर साल योग दिवस की थीम अलग-अलग होती है। इस साल योग दिवस की थीम 'योगा फॉर वेलबिइंग' यानी 'स्वास्थ्य के लिए योग' है। पिछले साल यानी 2020 में योग दिवस की थीम थी- घर में रहकर योग करें। बता दें कि 21 जून, 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+