International Yoga Day2021: मलाइका बोलीं-अर्जुन कहते थे नहीं कर सकते योग लेकिन अब कर रहे हैं एंजॉय
नई दिल्ली, जून 19: कुछ साल पहले नेहा धूपिया के पोडकास्ट पर मलाइका अरोड़ा ने कहा था कि बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर योग में बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं। देश में सबसे लोकप्रिय सेलिब्रिटी योग पसंद लोगों में से एक मलाइका ने अर्जुन को उनके योग कौशल के लिए शून्य दिया था। लेकिन ऐसा लगता है कि अभिनेता का अब योग की तरफ झुकाव बढ़ रहा है। क्योंकि मलाइका का कहना है कि योग ने उनके लचीलेपन में बड़ा बदलाव किया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या अर्जुन के योग कौशल में सुधार हुआ है, मलाइका ने कहा, यह अभी भी प्रगति पर है। उन्होंने निश्चित रूप से सुधार किया है। मलाइका ने बताया कि, अर्जुन पहले कहते थे 'मैं योग नहीं कर सकता, क्योंकि मैं लचीला नहीं हूं'। लेकिन अब समय के साथ उन्होंने महसूस किया है कि योग से उनके लचीलेपन में कितना बड़ा अंतर आया है। वह बस इसका आनंद ले रहे हैं।
मलाइका 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले #StartTohKaro नामक एक अभियान का नेतृत्व कर रही हैं। मलाइका और उनके साथी सर्वेश शशि ने इस वेलनेस प्रोग्राम की शुरुआत की है। मलाइका ने अपनी बहन अमृता अरोड़ा को लेकर एक अहम किस्सा साझा किया। मलाइका ने कहा कि, मेरी बहन हमेशा ऐसी रही है जिसे वर्कआउट करने में मज़ा आता था। वह फिट रहना पसंद करती है, वह एक निश्चित तरीके से रहना पसंद करती है। लेकिन वह पुराने फिटनेस लेवल पर नहीं आ पा रही थीं।
मलाइका ने बताया कि, अमृता कहती था कि, बच्चे बहुत टाइम ले लेते हैं। मेरा पास खुद के लिए टाइम नहीं बचता था, तो मैंने उसे इस सब से ब्रेक लेने के लिए कहा।। मैंने उसे अपने लिए केवल एक घंटा निकालने के लिए कहा। इसे स्टार्ट करने के लिए कहा। परिणाम सभी के सामने है। एक्ट्रेस ने बताया कि, खुद को प्रेरित रखने के लिए मानसिक शक्ति जरूरी है। सबके अलग-अलग कारण और बहाने हैं, लेकिन अगर आप ठान लो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications