महज 34 की उम्र में दुनिया को छोड़ने वाले सुशांत सिंह राजपूत के बारे में कुछ अनकही बातें
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने महज 34 वर्ष की आयु में आत्महत्या कर ली। सुशांत सिंह के इस कदम से हर कोई स्तब्ध है और उनके जाने पर दुख जाहिर कर रहे हैं। सुशांत सिंह ऐसे चुनिंदा कलाकारों मे से एक थे, जिन्होंने जमीनी संघर्ष करते हुए यह मुकाम हासिल किया था। 250 रुपए के मेहनताना से अपना जीवन गुजर बसर करने वाले सुशांत राजपूत ने सफलता की उन बुलंदियों को छुआ, जिसे छूने में लोगों को एक उम्र लग जाती है। टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से लेकर बड़े पर्दे पर महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक फिल्म तक का सफर सुशांत के लिए इतना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने चुनौतियों के सामने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्म में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आइए डालते हैं सुशांत सिंह राजपूत के संघर्ष और कुछ दिलचस्प जानकारी के बारे में...
Recommended Video

अपनी अदाकारी से मनवाया लोहा
सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी। उन्होंने किस देश में है मेरा दिल में प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था। हालांकि इस सीरियल में उनका किरदार बहुत जल्दी खत्म हो गया था, लेकिन वह इतने लोकप्रिय हुए कि सीरियल में उनके किरदार को फिर से वापस लाना पड़ा। सीरियल के फिनाले में उन्हें आत्मा के तौर पर फिर से दिखाया गया था।

टीवी से बनाई पहचान
टीवी पर सुशांत सिंह को बड़ी सफलता पवित्र रिश्ता नाम के सीरियल से मिली थी। इस सीरियल में उनका एक स्वतंत्र किरदार था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। सीरियल में उनका नाम मानव देशमुख था, लोग उनको इस नाम से जानते थे। इस सीरियल में उनके साथ अंकिता लोखंडे भी थी। दोनों के बीच अफेयर की भी खबरें सामने आई थीं, लेकिन बाद में दोनों 2016 में अलग हो गए थे।

इस तरह मिला पवित्र रिश्ता में रोल
पवित्र रिश्ता सीरियल काफी लोकप्रिय था, लोग इस सीरियल से काफी भावुक रूप से जुड़े हुए थे, मानव और अर्चना के किरदार ने खूब लोकप्रियता बटोरीं। दोनों को एक साथ टीवी सीरियल पर देखना जबरदस्त अनुभव था। एक बार खुद सीरियल की निर्माता एकता कपूर ने लिखा था सुशांत उस वक्त दूसरे सीरियल में मुख्य भूमिका निभा रहे थे, लेकिन मैं चाहती थी कि वह इस सीरियल में मुख्य किरदार निभाएं, लेकिन जी टीवी इसके लिए राजी नहीं था, हमने उन्हें मनाने की कोशिश की, हमने बताया कि उनकी मुस्कान लाखों लोगों का दिल जीतेगी और ऐसा ही हुआ।

डांस में भी दिखाया हुनर
कॉलेज के दिनों में सुशांत शामक दावर की डांस अकेडमी में डांस सीखने के लिए जाते थे। अपनी अदाकारी की प्रतिभा को साबित करने के बाद सुशांत ने डांस में भी खुद को साबित किया। उन्होंने जरा नचके दिखा शो में हिस्सा लिया, इसके बाद झलक दिखला जा 4 में भी हिस्सा लिया, जिसमे उनके साथ शंपा सोनथालिया थीं। वह इसमे पहले रनरअप थे।

कई अवॉर्ड अपने नाम किए
सुशांत सिंह राजपूत की प्रतिभा का हर कोई मुरीद था। उन्होंने कई अवार्ड भी अपने नाम किए थे। टीवी के दिनों में उन्हें बेस्ट एक्टर, पॉपुलर मेल एक्टर की श्रेणी में अवॉर्ड मिला था। सुशांत पवित्र रिश्ता सीरियल का 3 साल तक हिस्सा थे, इस सीरियल ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान दिलाई। सुशांत के मौत की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली। उनके चाहने वाले मुंबई स्थित उनके घर के बाहर इकट्ठा हो गए। इस दौरान पुलिस को भीड़ को काबू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को अभी तक सुशांत के घर से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

बेहतरीन फिल्मों में किया काम
बीते सालों में डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, काई पो चे और छिछोरे जैसे कुछ फिल्मों में लीड भूमिका निभाई। एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। बता दें, सुशांत ने साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे!' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। सुशांत की दूसरी फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' थी। इस फिल्म में उन्होंने एक रोमांटिक लड़के का किरदार प्ले किया था।
-
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज












Click it and Unblock the Notifications