अगर उद्धव ठाकरे में थोड़ा भी आत्मसम्मान बचा है तो गठबंधन से बाहर आएं: अशोक चव्हाण
मुंबई। पालघर लोकसभा उपचुनाव में हार के बाद शिवसेना गुस्से में है। शिवसेना का गुस्सा भाजपा और चुनाव आयोग पर फूटा है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है पालघर उपचुनाव में हार के बाद भाजपा के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि अब भाजपा को दोस्त की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि 4 सालों में भाजपा ने लोकसभा में बहुमत गंवा दिया है। हालांकि शिवसेना के इस बयान को कांग्रेस ने भुनाने की कोशिश की है। कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि पालघर में अगर विपक्ष एक होकर लड़ता तो वहां भाजपा की हार निश्चित होती।

उन्होंने कहा कि शिवसेना सत्ता में भी रहना चाहती है और विपक्ष का साथ भी दे रही है। उन्होंने कहा कि शिवसेना को अगर भाजपा ने नाराजगी है तो उन्हें गठबंधन से बाहर आना चाहिए। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप लगाया और कहा कि पालघर उपचुनान के दौरान भाजपा के समर्थकों को पैसे बांटते हुए देखा गया। उसपर किसी ने कोई ऐक्शन नहीं लिया। भाजपा ने इस जीत को 'साम-दाम, दंड-भेद' अपनाकर पाया।












Click it and Unblock the Notifications