जमीन पर लगा बिस्‍तर, बांसुरी बजाई और सिक्‍योरिटी को ऐसे चकमा देकर रफूचक्‍कर हो गए तेज प्रताप यादव

पटना। पत्‍नी ऐश्‍वर्या से तलाक की अर्जी देने के बाद तेज प्रताप यादव अपने परिवार से भी दूर जा रहे हैं। खबर थी कि सोमवार शाम को तेज प्रताप यादव बोधगया से मां राबड़ी देवी के पास जाएंगे और परिवार के लोगों के साथ पत्‍नी ऐश्‍वर्या के साथ भी मुलाकात करेंगे। मां राबड़ी देवी, पत्‍नी ऐश्‍वर्या समेत परिवार के अन्‍य लोग उनका पटना में इंतजार करते रहे और तेज प्रताप अपने सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर बनारस निकल गए। बनारस जाकर उन्‍होंने कहा, 'मैं तो बाबा के दर्शन के लिए आया हूं।' यह बात सच है कि तेज प्रताप इन दिनों बीमार हैं और तलाक की अर्जी देने के बाद से परेशान भी चल रहे हैं, लेकिन बवंडर के बीच भी उनका लाइफस्‍टाइल वही है, एकदम बेलाग, मस्‍तमौला!

होटल के कमरे में कराई मालिश, गिटाई और बांसुरी भी बजाई

होटल के कमरे में कराई मालिश, गिटाई और बांसुरी भी बजाई

रांची में पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद रविवार रात को तेज प्रताप बोधगया के होटल में रुके। सूत्रों के मुताबिक, रविवार रात को होटल में तेज प्रताप बेड पर नहीं सोए, बल्कि जमीन पर बिस्‍तर लगवाया। तेज प्रताप को बुखार था, इसलिए शरीर में काफी दर्द था। उन्‍होंने होटल में ही सरसों के तेल से शरीर पर मालिश करवाई। होटल के कमरे में तेज प्रताप के साथ उनके कुछ दोस्‍त भी थे, जिनके साथ उन्‍होंने गिटार और बांसुरी भी बजाई।

सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर बोधगया के होटल से यूं निकले तेज प्रताप

सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर बोधगया के होटल से यूं निकले तेज प्रताप

लालू यादव को बेटे की चिंता खाए जा रही थी, इसलिए उन्‍होंने बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत और बाराचट्टी विधायक समता देवी दोनों को तेज प्रताप रहने को कहा। ये दोनों साए की तरह लालू के साथ ही थे। ऐसा माना जा रहा था कि तेज प्रताप सोमवार शाम को पटना मां राबड़ी देवी के पास लौटेंगे, लेकिन वह परिवार से दूर भाग रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, लालू ने अपने करीबियों को स्‍पष्‍ट निर्देश दे रखा था कि तेज प्रताप को लेकर घर जाएं। उधर, मां राबड़ी देवी, पत्‍नी ऐश्‍वर्या समेत परिवार के सभी लोग उनका घर पर इंतजार कर रहे थे। किसी को पता नहीं था कि तेज प्रताप का प्‍लान कुछ और ही है। सूत्रों के मुताबिक, तेज प्रताप सोमवार को देर तक होटल में सोते रहे। विधायक कुमार सर्वजीत और अन्‍य नेता भी उनके कमरे से बाहर निकलने का इंतजार करते रहे। होटल की लॉबी में मीडिया के लोग भी जमा थे। दोपहर ढाई बजे के आसपास होटल की पार्किंग से डीजल डालने के बहाने गाड़ी को पिछले दरवाजे तक लाया गया और तेज प्रताप अपने दो बॉडीगार्ड के साथ वहां से निकल गए। तेज प्रताप की एस्‍कॉर्ट टीम, आरजेडी नेता और मीडियाकर्मी सब लॉबी में बैठे रहे।

सुरक्षाकर्मियों को लगा वृंदावन गए हैं, पर पहुंच गए बनारस

सुरक्षाकर्मियों को लगा वृंदावन गए हैं, पर पहुंच गए बनारस

तेज प्रताप जब होटल से निकले तो सबको यही लगा कि वह वृंदावन जा रहे हैं, लेकिन बाद में पता चला कि वह बनारस पहुंच गए। उनकी सिक्‍योरिटी में तैनात अन्‍य सुरक्षाकर्मी भी यही मान रहे थे कि तेज प्रताप वृंदावन के लिए निकले हैं। तेज प्रताप के निकलने के बाद उनके अन्‍य सुरक्षाकर्मी वापस पटना लौट आए। उधर, शुक्रवार शाम से ऐश्‍वर्या राबड़ी देवी के आवास पर ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+