जानिये कैसे चलता था जवाहर बाग में पागलपन का खेल
लखनऊ। मथुरा हिंसा में पुलिस ने कई ऐसी जानकारियां साझा की हैं जिससे यह साफ हो जाता है कि कैसे स्वाधीन भारत विधिक सत्यागृह किस तरह से धर्म के नाम पर अपना धंधा चला रहा था। जवाहर बाग में लोगों की बकायदा हथियारों संग ट्रेनिंग होती थी।

हाल ही में पुलिस ने चंदन बोस को गिरफ्तार किया है जिसपर जवाहर बाग में अवैध कब्जे के दौरान पुलिस की हत्या का आरोप है। चंदन बोस ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि जवाहर बाग में सभी लोगों से कहा गया था कि पुलिस का सामना करें और उसपर हमला करे।
चंदन बोस ने बताया कि जवाहर बाग में महिला और बच्चों का भी इस्तेमाल किया गया था। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि जवाहर बाग में रामबृक्ष और अन्य नेताओं को लगता था कि पुलिस इनपर हमला नहीं करेगी। जिस वक्त पुलिस ने जवाहर बाग में रामबृक्ष जैसे नेताओं को पकड़ने की कोशिश कर रही थी इस दौरान 29 लोगों की मौत हो गयी थी।
मथुरा हिंसा का मुख्य आरोपी बस्ती से गिरफ्तार, एसपी की हत्या का है आरोप
क्या था जवाहर बाग के भीतर
चंदन बोस ने पुलिस से पूछताछ के दौरान बताया कि जवाहर बाग में हर एक सदस्य को एक जिम्मेदारी दी गयी थी। कैंप के भीतर काम करने वाले लोगों की पहले चांज की जाती थी कि वो क्या कर सकते हैं। जवाहर बाग के भीतर ऐसे लोग थे जो इन लोगों की क्लास लेते थे और इन्हें हथियार चलाने की ट्रेनिंग देते थे।
आगे की पूछताछ में चंदन बोस ने कहा कि कैंप के भीतर डाक्टर भी थे। कैंप के भीतर कुल 2500 लोग थे, कैंप के भीतर ट्रेनिंग देने वाले काफी सख्त थे और लोगों को बाहर नहीं जाने की सख्त निर्देश दिये गये थे। वहीं जब कुछ लोगों ने कैंप के बाहर जाने की इच्छा जाहिर की तो इन लोगों ने यह समझाया कि पुलिस कभी भी महिला और बच्चों पर हमला नहीं करेगी।
जवाहर बाग में आने वाले फंड के बारे बताते हुए चंदन बोस ने खुलासा किया कि यहां रहने वाले फंड इकट्ठा करने में सबसे ज्यादा मदद करते थे जबकि फॉलोवर्स को वापस जाने की अनुमति थी। खेती के मौसम में लोगों को गांव जाने की इजाजत थी। इन लोगों से अपनी फसल की कमाई का एक हिस्सा संस्था को देने को भी कहा जाता था।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications