'मेक इन इंडिया' आईएनएस कोच्चि इंडियन नेवी का नया हथियार
मुंबई। बुधवार को रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने आईएनएस कोच्चि को इंडियन नेवी के हवाले कर दिया। इसके साथ ही नेवी की ताकत भी दोगुनी बढ़ गई है। आईएनएस कोच्चि सही मायनों में 'मेक इन इंडिया' की बड़ी मिसाल है। देश में बनी यह अब तक की सबसे बड़ी वॉरशिप है।
पढ़ें- आईएनएस कोच्चि से जुड़े 15 तथ्य
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक आईएनएस कोच्चि कोलकाता श्रेणी (परियोजना 15ए) के गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रोयर्स में दूसरी वॉरशिप है। दिल्ली श्रेणी के डेस्ट्रॉयर वॉरशिप के बाद कोलकाता श्रेणी के तीन जहाजों का करार किया गया था।

मुंबई डॉकयार्ड में बना है आईएनएस कोच्चि
यह वॉरशिप मुंबई के नेवी डॉकयार्ड में तैयार हुई है और इसे देश की सुरक्षा के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। आईएनएस कोच्चि का नेवी में शामिल होने के बाद नौसेना पहले से ज्यादा ताकतवर हो गई है।

25 अक्टूबर को शुरू हुआ था निर्माण
इसका निर्माण 25 अक्टूबर 2005 में शुरू हुआ था और इसमें 4,000 करोड़ रुपए की लागत आई है।

कोलकाता कैटेगरी की दूसरी वारॅशिप
यह कोलकाता श्रेणी का दूसरी डेस्ट्रॉयर वॉरशिप है। पहली वॉरशिप आईएनएस कोलकाता को पिछले वर्ष अगस्त में इंडियन नेवी में शामिल किया गया था। वहीं तीसरी वॉरशिप आईएनएस चेन्नई वर्ष 2016 के अंत तक नेवी में शामिल होगी।

300 किमी की दूरी से डिटेक्ट कर सकता है टारगेट
आईएनएस कोच्चि में इजरायल में बना एमफ-स्टार रडार इंस्टॉल किया गया है जो कि करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित टारगेट को डिटेक्ट कर सकता है।

आईएनएस कोच्चि के हथियारों में शुमार ब्रह्मोस
आइएनएस कोच्चि में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, समंदर से हवा में मार करने वाला मिसाइल सिस्टम, 76 मिमी व 30 मिमी की गन और एंटी सब टारपीडो और राकेट सबसे अहम हैं।

क्या हैं इसकी खासियतें
आईएनएस कोच्चि 30 नाॅटिकल माइल की स्पीड से गश्त करता है जिसे चार गैस टरबाइन से ताकत मिलती है। इसके साथ ही यह 3300 समुद्री सीमा तक गश्त कर सकता है। इसमेंं क्रू के तौर पर 40 ऑफिसर्स और 350 सेलर्स सवार हो सकते हैं।

रडार की पकड़ में नहीं आ सकने वाला आईएनएस कोच्चि
केरल के शहर कोच्चि के नाम पर इसका नाम रखा गया है। यह वॉरशिप दिल्ली कैटेगरी की वॉरशिप्स की तुलना में बेहतर है। इसके हथियार और सेंसर कहीं ज्यादा एडवांस हैं। इस वॉरशिप में रडार की पहुंच में नहीं आने जैसी नई एडवांस टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है।
भारत मे बना नौसेना का सबसे ताकतवार जंगी जहाज है आईएनएस कोच्ची
भारतीय नौसेना में आधुनिक खूबियों वाला INS कोच्चि शामिल, जानिए खूबियां












Click it and Unblock the Notifications