हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए INLD ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही तमाम राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। इस कड़ी में राष्ट्रीय नेशनल लोकदल ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। आईएनएलडी ने अपनी पहली लिस्ट में 64 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। पहली लिस्ट में आरएलडी ने अभय सिंह चौटाला, दया रानी धुकेरी, सपना बरशामी, कलावती सेन के नाम का ऐलान किया गया है।

बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 78 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला गोहाना से, पहलवान योगेश्वर दत्त बरौदा सोनीपत से, हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह पीहोवा कुरुक्षेत्र से, पहलवान बबीता फोगाट दादरी से चुनाव मैदान में उतरेंगे। लतिका शर्मा को कालका और ज्ञानचंद्र गुप्ता को पंचकूला से टिकट दिया गया है।
गौरतलब है कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होना है, वहीं वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को की जाएगी। हरियाणा में एक लाख तीस हजार मशीनों द्वारा मतदान कराया जाएगा। हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीट हैं। जबकि मतदाताओं की संख्या 1.82 करोड़ है। साल 2014 के चुनावों में बीजेपी को 47 सीटें हासिल हुई थीं, वहीं कांग्रेस को 15 सीटें मिली थीं।












Click it and Unblock the Notifications