मंत्री ने 200 कर्मियों काे दी सजा

prakash javedkar
नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कह दिया है कि यदि कोई कर्मचारी दफ्तर सही समय पर नहीं आत है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। मोदी की इस बात का असर आज पहली बार देखने को भी मिल गया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर ने आज मोइी की बात को मूर्त रूप दिया। सूचना भवन में काम करने वाले 200 लोग जब देर से दफ्तर पहुंचे तो प्रकाश जावेडकर ने औचक निरीक्षण कर देर से आने वाले सभी कर्मियों को घर जाने के लिए कह दिया। प्रकाश ने यह भी कहा कि चूंकि पहली बार यह मेरे संज्ञान में आया है इसलिए सिर्फ घर वापस भेजने की सजा दी जा रही है। यदि ये गलतियां दोबार दोहराई गईं तो सजा बढ़ भी सकती है।

बता दें कि रक्षा मंत्रालय के दिल्ली ऑफिस में पिछले हफ्ते कर्मचारियों को एक नोटिस पर साइन करने को कहा गया, जिसमें सुबह 9 बजे तक दफ्तर आने या अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात थी। नतीजन, नियमित तौर पर देर से आने वाले कर्मचारी अब घर से आधा घंटा पहले ही चलने लगे हैं।

इसी के साथ हाउसिंग मिनिस्ट्री में अगर कर्मचारी 15 से मिनट से ज्यादा लेट होते हैं, तो उन्हें अपने वरिष्ठ अधिकारी को इसकी सूचना देनी पड़ती है। अटेंडेंस पर बायोमीट्रिक स्कैनर्स नजर रखते हैं और नियमित तौर पर लेट से आने वालों को 6 महीने के बाद नोटिस मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+