सेना ने पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां बताया, "पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में रविवार रात नियंत्रण रेखा के तारकुंडी सेक्टर में भारतीय सीमा में बिना उकसाहट के गोलीबारी की।"
उन्होंने कहा, "यह गोलीबारी पांच से छह आतंकवादियों को घुसपैठ में मदद करने के लिए की गई थी, जिसकी कोशिश नियंत्रण रेखा पर मौजूद हमारे सैनिकों ने विफल कर दी।"
भारतीय सेना और खुफिया विभाग पाकिस्तानी सैनिकों पर आंतकवादियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ में मदद करने के आरोप लगाती रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications