कोटा में बच्चों की मौतों पर सोनिया नाराज, गहलोत सरकार की रिपोर्ट लेकर पहुंचे अविनाश पांडे

नई दिल्ली। राजस्थान के कोटा में लगातार हो रही नवजातों की मौतों पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे से मुलाकात की है। पांडे आज दोपहर सोनिया गांधी के घर पहुंचे और उनको कोटा स्थित जेके लोन अस्पताल में बच्चों की नवजातों की मौतों को रोकने के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।

कोटा में कितने बच्चों की मौत, infants death Kota, jk lone Hospital, Rajasthan, Congress, Avinash Pandey, Sonia Gandhi, ashok gehlot, राजस्थान, कोटा, सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद पांडे ने कहा कि यह एक पूर्व निर्धारित बैठक थी जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वह कोटा मुद्दे (शिशु मृत्यु) के बारे में बहुत गंभीर हैं, राजस्थान के मुख्यमंत्री ने उन्हें इस एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी है। बताया गया है कि सोनिया गांधी ने पांडे को कहा है कि राज्य सरकार इस मामले में गंभीरता बरते और हर संभव कदम बच्चों के बेहतर इलाज के लिए उठाए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बताया है कि कोटा में बच्चों की मौत पर उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मैंने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखकर अपनी तरफ से हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया है।

बता दें कि कोटा जिले के जेके लोन अस्पताल में दिसंबर से अब तक 100 से ज्यादा शिशुओं की मौत हो गई है। 23-24 दिसंबर को 48 घंटे के भीतर अस्पताल में 10 शिशुओं की मौत हुई थी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोटा में हुई बच्चों की मौत के मामले पर सरकार संवेदनशील है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। कोटा के इस अस्पताल में शिशुओं की मृत्यु दर लगातार कम हो रही है। हम आगे इसे और भी कम करने के लिए प्रयास करेंगे। मां और बच्चे स्वस्थ रहें यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+