डिलीवरी से पहले बताई लड़की, पैदा हुआ लड़का तो काट दिया प्राइवेट पार्ट, हुई मौत

नई दिल्ली। झारखंड में मासूम के साथ दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों ने अपनी लापरवाही को छिपाने के लिए एक बच्चे की जान ले ली है। झारखंड के छत्तरा जिले में में मंगलवार को एक नर्सिंग होम में बच्चे ने जन्म लिया। बच्चे के जन्म से पहले मां का अल्ट्रासाउंड कराया गया था जिसके बाद बाद बताया गया था कि यह बेटी है। लेकिन जन्म के बाद बच्चा लड़का निकला। जिसके बाद अस्पताल ने अपनी गलती को छिपाने के लिए मासूम के निजी अंग को काट दिया, जिसकी वजह से उसकी जन्म के बाद ही मौत हो गई।

छोलाछाप डॉक्टर

छोलाछाप डॉक्टर

घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी डॉक्टर और अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है जोकि फरार है। पुलिस के अनुसार गुड़िया देवी नाम की महिला आठ महीने से अधिक की गर्भ से थी, जिसेक इठकोरी के जय प्रकाश नगर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां झोलाछाप डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन किया था। लेकिन बच्चे की मौत के बाद वह फरार हो गया आरोपी की पहचान अनुज कुमार के रूप में हुई है। अनुज ने परिवार को बताया था कि जन्म लेने वाली बच्ची लड़की होगी।

10000 रुपए जमा कराए

10000 रुपए जमा कराए

नर्सिंग होम में काम करने वाले डॉक्टर अजय कुमार ने महिला की डिलिवरी के लिए ऑपरेशन की बात कही थी और इसके लिए परिवार से 10000 रुपए जमा करने को कहा था, जिसके बाद ऑपरेशन हुआ था। देर रात महिला का ऑपरेशन हुआ था ,जिसके बाद लड़के का जन्म हुआ था। आरोप है कि कुमार ने बच्चे का निजी अंग काट दिया क्योंकि उसने दावा किया था लड़की पैदा होगी, लेकिन जब लड़का पैदा हुआ तो उसके बाद उसका निजी अंग कटने के बाद मौत हो गई।

लाइसेंस नहीं था नर्सिंग होम का

लाइसेंस नहीं था नर्सिंग होम का

जब दंपति ने पुलिस से इसकी शिकायत की तो नर्सिंग होम पर पुलिस ने पहुंचकर इसकी पड़ताल शुरू की। जिसके बाद पता चला कि नर्सिंग होम को पीएनडीटी के तहत लाइसेंस नहीं दिया गया था और यह अवैध तरीके से चल रहा था। घटना के बाद नर्सिंग होम को नोटिस जारी कर दिया गया है और इसे बंद करने के लिए कहा गया है क्योंकि इसके पास जरूरी दस्तावेज नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+