इंदु मल्होत्रा आज लेंगी सुप्रीम कोर्ट के जज की शपथ
नई दिल्ली। वरिष्ठ वकील इंदु मल्होत्रा आज सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ लेंगी। आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सामने उन्हे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले इंदु मल्होत्रा वरिष्ठ वकील के तौर पर काम कर रही थीं। वह देश की पहली महिला वकील हैं जो सीधा सुप्रीम कोर्ट की जजन बनने जा रही हैं। इंदु मल्होत्रा के सुप्रीम कोर्ट की नियुक्त किए जाने से पहले काफी जोर आजमाइश भी देखने को मिली। दरअसल 100 वकीलों ने चीफ जस्टिस की पीठ के समक्ष यह याचिका दायर की थी कि इंदु मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाए जाने से रोका जाए।

तमाम वकीलों का कहना था कि उन्हें इंदु मल्होत्रा के जज बनाए जाने से आपत्ति नहीं है बल्कि वह चाहते हैं कि जस्टिस केएम जोसेफ को भी सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया जाए क्योंकि कॉलेजियम ने सरकार को दोनों ही नाम की सिफारिश की थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को अकल्पनीय करार देते हुए खारिज कर दिया है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जस्टिस जोसेफ को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त करना उचित प्रतीत नहीं होता है क्योंकि अगर ऐसा किया जाता है तो उनसे वरिष्ठ और ज्यादा योग्य हाई कोर्ट के जजों के साथ यह अन्याय होगा।
सुप्रीम कोर्ट के पांच वरिष्ठतम जजों के कोलेजियम ने 22 जनवरी को जस्टिस केएम जोसेफ और मल्होत्रा की नियुक्ति की सिफारिश की थी।वैसे सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनने का रिकॉर्ड एम फातिमा बीवी के नाम है, जो कि साल 1898 में देश की सर्वोच्च अदालत की न्यायाधीश बनी थीं, लेकिन महिला वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट की जज बनने वाली इंदु मल्होत्रा पहली महिला जज हैं। इंदु मल्होत्रा का जन्म 1956 में बेंगलुरु में हुआ था, इनके पिता का नाम ओम प्रकाश मल्होत्रा है और वो भी सुप्रीम कोर्ट में वकील थे। इंदु के बड़े भाई और बड़ी बहन भी वकील हैं। इंदु की शुरुआती पढ़ाई कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल से की है, इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रैजुएशन और फिर मास्टर डिग्री हासिल की है। साल 1983 से ये प्रैक्टिस में हैं।












Click it and Unblock the Notifications