शीना बोरा मर्डर केस में बंद इंद्राणी मुखर्जी के बयान के कारण चिदंबरम पर कसा शिकंजा, जानिए कैसे?
नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया, 31 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दिल्ली में सीबीआई ने चिदंबरम को उनके जोरबाग स्थित घर से गिरफ्तार किया, आज सीबीआई उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी चिदंबरम की ओर से आज ही जमानत याचिका दायर की जाएगी तो वहीं सीबीआई चिदंबरम की 14 दिनों की रिमांड की मांग अदालत से कर सकती है। इस पूरे केस में INX मीडिया की प्रमोटर इंद्राणी मुखर्जी के सरकारी गवाह बनने के बाद से ही चिदंबरम की मुश्किलें लगातार बढ़ती गईं और फिर मामला गिरफ्तारी की नौबत तक जा पहुंचा।
चलिए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला..

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर लगे ये आरोप
CBI की प्राथमिकी के आधार पर एक PMLA का मामला दर्ज किया गया जिसमें आरोप लगाया गया कि INX मीडिया को 2007 में 305 करोड़ रुपये का विदेशी धन हासिल करने में विदेश निवेश प्रोन्नति बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी में अनियमितता की गई है,इस दौरान पूवित्त मंत्री पी चिदंबरम थे, इसके बाद ED ने कहा कि उसे जांच में पता चला कि FIPB की मंजूरी के लिए आईएनएक्स मीडिया के पीटर और इंद्राणी मुखर्जी ने पी चिदंबरम से मुलाकात की थी, ताकि उनके आवेदन में किसी तरह की देरी न हो, इस तरह से जो रुपया संबंधित निकायों को मिला, वह गैरकानूनी रूप से एएससीपीएल में लगा दिया गया।

इंद्राणी बनी सरकारी गवाह
इस मामले में नया मोड़ तब आया जब इस मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने सरकारी गवाह बन गई, इंद्राणी खुद अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के सिलसिले में मुंबई की बाइकुला जेल में बंद है।
इंद्राणी मुखर्जी ने दिया ये बयान
इंद्राणी ने अपने बयान में कहा कि INX मीडिया की अर्जी फॉरेन इनवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (FIPB) के पास थी, इस दौरान उन्होंने पति पीटर मुखर्जी और कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ पूर्व वित्त मंत्री के दफ्तर नॉर्थ ब्लॉक में जाकर मुलाकात की थी, पीटर ने चिदंबरम से कहा था कि INX मीडिया की अर्जी एफडीआई के लिए है और उसने अर्जी की प्रति भी उन्हें सौंपी।

चिदंबरम ने पीटर से मांगी थी रिश्वत
इंद्राणी ने कहा कि FIPB की मंजूरी के बदले चिदंबरम ने पीटर से कहा कि उनके बेटे कार्ति के बिजनेस में मदद करनी होगी, हालांकि इंद्राणी ने पी. चिदंबरम को कितनी रकम रिश्वत के तौर पर दी, इसका खुलासा नहीं हुआ है।

कार्ति चिदंबरम भी जमानत पर हैं
इंद्राणी ने ED को बताया कि कार्ति से उनकी और पीटर की मुलाकात दिल्ली के एक होटल में हुई, कार्ति ने इस मामले को सुलझाने के लिए 10 लाख रुपये रिश्वत के तौर पर मांगे। आपको बता दें कि CBI ने इस मामले में उनके बेटे कार्ति को भी गिरफ़्तार किया था और फ़िलहाल जमानत पर हैं।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications