इंद्राणी मुखर्जी की जमानत याचिका खारिज, कहा- मैं मर गई तो क्या सीबीआई जिम्मेदारी लेगी?
नई दिल्ली। अपनी बेटी शीना बोरा मर्डर मामले की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की जमानत याचिका सीबीआई की विशेष अदालत ने खारिज कर दिया है। याचिका पर सुनवाई के दौरान इंद्राणी मुखर्जी ने कहा कि अगर मैं मर जाऊं तो उसकी जिम्मेदारी सीबीआई की होगी। बता दें कि इंद्राणी फिलहाल मुंबई की बायकुल्ला जेल में हैं। इंद्राणी ने बीमारी का हवाला देते हुए याचिका लगाई थी। वहीं सीबीआई ने कहा कि इंद्राणी जानबूझकर ऐसी याचिका लगा रही हैं ताकि मुकदमें की सुनवाई में देरी हो सके।

वहीं सीबीआई ने इंद्राणी की याचिका के खिलाफ दलील देते हुए कहा कि उनके परिवार में कोई सदस्य नहीं है ऐसे में उनकी देखभाल कौन करेगा? इंद्राणी मुखर्जी ने इस महीने की शुरुआत में मेडिकल ग्राउंड के आधार पर जमानत के लिए कोर्ट को आवेदन लिखा था। उन्होंने अपने आवेदन में लिखा था कि वो किसी भी समय मस्तिष्क स्ट्रोक का सामना करना सकता है। इसलिए उनको जमानत दी जाए ताकि वो घर पर इसका इलाज करवा सकें। इंद्राणी की याचिका पर सीबीआई वकील ने कोर्ट को बताया कि इंद्राणी की बेटी विदि ब्रिटेन में है।
इंद्राणी और उनके पति पीटर मुखर्जी ने मुंबई की एक अदालत में तलाक के लिए अर्जी दी है। जिसका मतलब साफ है कि जमानत पर रिहा होने पर भी इंद्राणी की देखभाल के लिए परिवार के एक भी सदस्य घर में नहीं हैं। इसके साथ-साथ सीबीआई के वकील ने यह भी दावा किया कि जेजे अस्पताल की मदद से जेल अधिकारी इंद्राणी की इलाज की पूरी सुविधांए उपलब्ध करा रहे हैं। अगर आवश्यकता पड़ी तो उनको दिल्ली के एम्स में भी भर्ती किया जा सकता है। बता दें कि शीना बोरा का मर्डर 24 अप्रैल 2012 में हुआ था।
यह भी पढ़ें-आचार संहिता उल्लंघन करने पर राजस्थान की मंत्री अनिता समेत चार को नोटिस, अब देना होगा जवाब
यह भी पढ़ें- लड़का चाहिए या लड़की के सवाल पर नेहा धूपिया ने दिया चौंकाने वाला जवाब
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications