लड़का चाहिए या लड़की के सवाल पर नेहा धूपिया ने दिया चौंकाने वाला जवाब

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की ग्लैमरस अभिनेत्री नेहा धूपिया और पंजाबी फिल्मों का जाना-माना नाम अंगद बेदी अपनी आने वाली पहली संतान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गर्भावस्था के दौरान नेहा धूपिया काफी एक्टिव हैं और वो जमकर अपने जीवन के इन खास पलों का आनंद उठा रही हैं, हाल ही के एक इंटरव्यू में नेहा से जब पूछा गया कि उन्हें लड़का चाहिए या लड़की तो नेहा का जवाब काफी हैरान कर देने वाला था।

हमें चाहिए एक स्वस्थ बच्चा: नेहा धूपिया

हमें चाहिए एक स्वस्थ बच्चा: नेहा धूपिया

नेहा ने कहा कि वो और उनके पति अंगद केवल ये ही चाहते हैं कि उनका बेबी पूरी तरह से स्वस्थ हो, लड़का हो या लड़की, इस बात से फर्क नहीं पड़ता है, जो भी हमारे जीवन में आएगा वो अनमोल होगा।

 हमारा बच्चा गोल्डमेडिलिस्ट बने: नेहा

हमारा बच्चा गोल्डमेडिलिस्ट बने: नेहा

हम यही चाहते हैं कि हमारा बच्चा गोल्डमेडिलिस्ट बने और भारत के लिए ओलंपिक में गोल्ड जीते लेकिन ये सब उसकी इच्छाओं पर निर्भर करेगा।

बेबी शावर प्रोग्राम

बेबी शावर प्रोग्राम

आपको बता दें कि हाल ही में अंगद बेदी ने नेहा के लिए बेबी शावर प्रोग्राम रखा था, जिसमें सिनेमा, फैशन और खेल जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। गौरतलब है कि शादी के तुरंत बाद नेहा की मां बनने की खबर पर काफी कुछ कहा गया था।

10 मई 2018 को नेहा-अंगद ने की शादी

10 मई 2018 को नेहा-अंगद ने की शादी

कुछ लोगों ने तो ये तक कह दिया कि नेहा शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं और इसी वजह से उन्होंने अंगद बेदी से आनन-फानन में शादी की है, हालांकि अंगद बेदी ने इन सारी बातों को सिरे से खारिज कर दिया था। मालूम हो कि नेहा ने अपने क्लोज फ्रेंड अंगद बेदी के साथ 10 मई 2018 को अचानक से शादी करके सबको हैरान कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+