पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि आज, राहुल-सोनिया और मनमोहन सिंह ने दी श्रद्धांजलि
Recommended Video

नई दिल्ली। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 34वीं पुण्यतिथि है। इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शक्ति स्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया। साल 1984 में आज ही के दिन इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी।

इंदिरा गांधी की हत्या उनकी सुरक्षा में लगे सिख बॉडी गार्ड्स ने ही कर दी थी। इंदिरा गांधी भारतीय राजनीति में अपनी सशक्त छवि के लिए जानी गईं। साल 1966 से 1977 तक लगातार वे तीन बार देश की प्रधानमंत्री रहीं। इसके बाद साल 1980 में वे एक बार सत्ता में लौटीं। इंदिरा गांधी कड़े फैसले लेने के परहेज नहीं करती थीं। हालांकि तमाम उपलब्धियों के बावजूद उनका कार्यकाल भी विवादों में रहा जब देश में आपातकाल लगाया गया।
आपातकाल के दौरान देशभर में चुनाव स्थगित कर दिए गए और नागरिकों के अधिकारों को समाप्त कर दिया गया था। इस फैसले को लेकर आज भी कांग्रेस पर विरोधी दल निशाना साधते रहते हैं। आयरन लेडी के नाम के मशहूर इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। उनकी सुरक्षा में लगे सिख बॉडी गार्ड्स ने ही 31 अक्तूबर, 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।












Click it and Unblock the Notifications