LDF के संयोजक और यूथ कांग्रेस के दो नेताओं को इंडिगो ने नो फ्लाई जोन में डाला

नई दिल्ली, 19 जुलाई। इंडियो एयरलाइंस ने केरल की सत्तारूढ़ पार्टी लेफ्ट डेमोक्रैटिक फ्रंट के संयोजक ईपी जयराजन और युवा कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं को नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया है। इन लोगों के खिलाफ इंडिगो ने यह कार्रवाई उनके अभद्र व्यवहार की वजह से की है। दरअसल इंडिगो एयरलाइंस के भीतर जब केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन सफर कर रहे ते तो इन लोगों विमान के भीतर अभद्र व्यवहार किया था, जिसके बाद इंडिगो ने यह कदम उठाया है।

indigo

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार अगर यात्री अभद्र व्यवहार करते हैं उन्हें नो फ्लाई लिस्ट में डाला जा सकता है। घटना के सामने आने के बाद इंडिगो की ओर से एक कमेटी का गठन किया गया था, इस कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर इन नेताओं पर यह कार्रवाई की घई है। यह घटना 13 जून की है जब इंडिगो की फ्लाइट 6E-7407 जोकि कन्नूर से तिरुवनंतपुरम जा रही थी, उस वक्त नवीन कुमार आरके, फरसीन मजीद पीपी, ईपी जयराजन व केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन विमान में सवार थे।

सिविल एविएश रिक्वॉयरमेंट्स की सेक्शन 3 के तहत इंडिगो ने इन नेताओं के खिलाफ यह कार्रवाई की है। आंतरिक कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में नवीन कुमार, फरसीन को लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया है, जिसके बाद कमेटी ने इन यात्रियों पर 2 हफ्ते की पाबंदी लगाते हुए इन्हें नो फ्लाई जोन में डाल दिया। आंतरिक कमेटी का एकमत था कि एलडीएफ के नेता ईपी विजयन लेवल-2 के दोषी हैं, लिहाजा उनपर 3 हफ्ते का प्रतिबंध लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+