Indigo Outage: इंडिगो एयरलाइंस का सिस्टम ठप, बुकिंग फेल, यात्रियों के लिए बढ़ा वेटिंग टाइम
भारतीय विमानन कंपनी इंडिगो शनिवार को सिस्टम स्लोडाउन की समस्स्या आ गई, जिसके चलते टिकट बुकिंग से लेकर कई सुविधाओं पर असर हुआ। कई बुकिंग रद्द हो गई, जबकि यात्रियों को प्रतीक्षा समय में भी वृद्धि हुई। लोग घंटों तक बुकिंग की प्रतीक्षा करते रहे। इस दौरान चेक-इन और हवाई अड्डे पर लंबी कतारें देखी गईं। एक बयान में इंडिगो ने शनिवार को कहा कि वह वर्तमान में अपने नेटवर्क में एक अस्थायी स्लो डाउन के चलते वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम प्रभावित हुआ।
विमानन कंपनी इंडिगो के नेटवर्क में इस समस्या के चलते कई यात्री उड़ानों में चढ़ने या टिकट बुक नहीं कर पाए, जिससे हवाईअड्डों पर फंसे लोगों को काफी देरी हुई और निराशा हुई। एक एडवाइजरी में इंडिगो ने कहा, "वर्तमान में हम अपने नेटवर्क में एक अस्थायी स्लोडाउन का अनुभव कर रहे हैं, जिससे हमारी वेबसाइट और बुकिंग प्रणाली प्रभावित हो रही है। परिणामस्वरूप, ग्राहकों को प्रतीक्षा समय में वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें धीमे चेक-इन और हवाई अड्डे पर लंबी कतारें शामिल हैं।"

नेटवर्क स्लोडाउन से आई समस्या
एयरलाइंस की ओर से इस संबंध में जारी किए गए स्टेटमेंट में समस्या के लिए खेद जताया गया है। एयरलाइंस कंपनी के पूरे नेटवर्क में ये तकनीकी खराबी आई है, जिससे सिस्टम घंटे भर की मशक्कत के बाद भी बेहद धीमी गति से काम कर रहा है। इस समस्या से IndiGo की उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
Indigo Airlines की ओर कहा गया है कि हम वर्तमान में अपने नेटवर्क में अस्थायी सिस्टम स्लोडाउन का सामना कर रहे हैं, जिससे हमारी वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम प्रभावित हो रहा है। इसके चलते हमारे ग्राहकों को प्रतीक्षा समय में वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें धीमी चेक-इन और हवाई अड्डे पर लंबी कतारें शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications