हैदराबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट का लैंडिंग के दौरान फटा टायर, यात्री सुरक्षित

Recommended Video

    IndiGo Flight का Landing के दौरान हुआ Tyre Burst, Passengers की अटकी सांस | वनइंडिया हिन्दी

    हैदराबाद। इंडिगो की एक फ्लाइट उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त होते होते बची जब लैंडिंग के दौरान उसका टायर फट गया। तिरुपति से हैदराबाद पहुंची इंडिगो की फ्लाइट के साथ कल देर रात यह दुर्घटना घटी। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय विमान में 77 लोग सवार थे। सभी यात्री फिलहाल सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार इंडिगो उड़ान संख्या 6E7117 ने तिरूपति से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी।

    indigo

    हैदराबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय उसका एक टायर फट गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इस हादसे के बाद हैदराबाद एयपोर्ट का रनवे कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। इस दौरान कई फ्लाइटों को नजदीकी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट करना पड़ा। इस विमान में 72 यात्री, एक नवजात और 4 क्रू मेंबर थे।

    इंडिगो नेपिछले नवंबर से अपने बेड़े में एटीआर विमानों को शामिल करना शुरू कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक, प्लेन का टायर उस समय फटा जब उसने लैंड होने के लिए रनवे को छुआ। हालांकि पायटल ने होशियारी दिखाते हुए प्लेन को सुरक्षित लैंड कर लिया। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कुछ समय के लिए एयरपोर्ट बंद कर दिया। इस दौकान दो फ्लाइट के बेंगलुरु के लिए डायवर्ट करना पड़ा।

    बता दें कि इससे पहले बुधवार को एयर इंडिया की दिल्ली से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट संख्या AI-020 में बम की धमकी वाली कॉल मिली थी। न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली रिपोर्ट के मुताबिक बम धमकी की कॉल मिलने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हड़कंप मच गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+