इंडिगो की जयपुर-मुंबई फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी
मुंबई। इंडिगो के कॉल सेंटर पर जयपुर-मुंबई फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। घटना मंगलवार सबह की है, हालांकि इंडिगो ने कहा कि हमने तुरंत मामले की सूचना बम थ्रेट असेस्मेंट कमिटी (बीटीएसी) को दी और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया। संबंधित एजेंसियों ने जांच की है, मंजूरी मिलने के बाद संचालन फिर से शुरू किया जाएगा।

खबर है कि इंडिगो के गुरुग्राम स्थित कॉल सेंटर में सुबह करीब 5 बजकर 21 मिनट पर कॉल आई थी। फ्लाइट (6 E 218) सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर जयपुर से रवाना हुई और 6:16 पर मुंबई पहुंची। इसी बीच आए धमकी भरे कॉल ने हड़कंप मचा दिया।
हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में ये फेक कॉल कहा जा रहा है, खबर है कि फोन करने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसका नाम मोहित कुमार है और फ्लाइट छूट जाने पर उसने धमकी भरा कॉल कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications