इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव ने पद से इस्तीफा दे दिया, राहुल गांधी के नाम खत में लिखी ये बातें
नई दिल्ली। इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राहुल गांधी को संबोधित एक पत्र में, उन्होंने कहा, 'मैं 2019 की चुनावी हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और अपने वर्तमान पद से इस्तीफा दे देता हूं।' बता दें कि कि लोकसभा चुनाव 2019 में मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के फैसले पर कायम हैं। राहुल ने बुधवार को साफ किया था कि वह अब पार्टी अध्यक्ष नहीं हैं. कांग्रेस को जल्द से जल्द नया अध्यक्ष चुन लेना चाहिए।

आपको बता दें कि केशव चंद यादव यू.पी. के रहने वाले हैं। यादव इससे पहले इंडियन नेशनल कांग्रेस के जनरल सचिव के पद पर काम कर चुके हैं। इस दौरान उन्हें पंजाब, हरियाणा तथा चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस का इंचार्ज भी बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications