जानिये कैसे हुई थी अंजू और नसरुल्लाह की पहली मुलाकात, सीमा- सचिन की तरह PUBG नहीं बल्कि...
Indian Woman goes to Pak: अब सीमा हैदर जैसे ही एक और मामले में शादीशुदा महिला अंजू अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तानी पहुंची। पाकिस्तान से भारत पहुंची सीमा की ही तरह अब अंजू नाम की ये महिला सुर्खियों में छाई हुई है।
सीमा हैदर अपने प्यार से मिलने के लिए पाकिस्तान से भारत आई थी। इधर अंजू अपने प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान जा पहुंची है। सीमा की कहानी के बारे में तो सबको मालूम है कि पबजी खेलते-खेलते उसकी मुलाकात सचिन से हुई थी। ऐसे में चलिये आपको बताते हैं कि आखिर अंजू की मुलाकात नसरुल्लाह से कैसे हुई?

प्रेमी से मिलने पहुंची पाकिस्तान
भारतीय महिला अंजू अपने प्रेमी से मिलने और निकाह करने के लिए पाकिस्तान पहुंची है। सीमा-सचिन के प्यार की शुरुआत जहां मोबाइल गेम पब्जी से हुई, वहीं अंजू और नसरुल्लाह का प्यार फेसबुक से शुरू हुआ।
मीडिया से बच रहे अंजू और नसरुल्लाह
वैसे तो अंजू और नसरुल्लाह मीडिया की नजरों से भी बचते-बचाते फिर रहे हैं। स्थानीय मीडिया उनके बारे में जानने और उनकी पहली मुलाकात को लेकर सवाल करने के लिए उनसे बात करना चाह रहे हैं लेकिन पत्रकारों को बताया गया कि दोनों ही बाहर गए हुए हैं। वहीं बीबीसी उर्दू से बात करते हुए नसरुल्लाह ने बताया कि वे अपनी निजी जिंदगी को बाहर नहीं लेकर आना चाहते।
कैसे हुई थी मुलाकात?
बीबीसी उर्दू से ही बात करते हुए नसरुल्लाह ने बताया कि अंजू से उसकी मुलाकात फेसबुक के जरिये हुई। दोनों के बीच पहले तो दोस्ती हुई लेकिन फिर समय के साथ नजदीकियां बढ़ने लगीं। इसके बाद दोनों की दोस्ती देखते ही देखते प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने तय किया कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। अंजू के बारे में बात करें तो वैसे तो वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं, लेकिन राजस्थान में काम करती है।












Click it and Unblock the Notifications