रोजाना 40 हजार लोग ही देख सकेंगे ताजमहल, 15 साल से कम उम्र के बच्चे पर लगेगा 'जीरो चार्ज' टिकट

आगराः नए साल पर नया नियम बना है। अब ताजमल को रोजाना 40 हजार से ज्यादा पर्यटक नहीं देख सकेंगे! मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में एक हाई लेवल मीटिंग हुई, जिसमें ये फैसला लिया गया है कि आने वाले 20 जनवरी से ताजमहल देखने वाले भारतीय टूरिस्टों के लिए समय सीमा तय कर दी जाएगी। हालांकि इस मीटिंग में विदेशी पर्यटकों के लिए कोई संख्या निर्धारित नहीं की गई है।

दिल्ली में हुई मीटिंग

दिल्ली में हुई मीटिंग

दिल्ली में ये हाई लेवल मीटिंग सीनियर ब्यूरोक्रेट्स, एएसआई के अधिकारियों, पुलिस और पैरामिलिटरी अधिकारियों के बीच हुई। कुछ सूत्रों का कहना है कि इस मीटिंग में ये फैसला पर्यटन को ध्यान में रखकर लिया गया है।

सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे हैं कदम

सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे हैं कदम

इतना ही नहीं सुरक्षा की भी बात कही जा रही है। अगर कभी भी भगदड़ जैसी स्थिती बनती है तो उससे निपटने में आसानी में होगी। फिलहाल ताजमहल जाने की कोई समय समय नहीं है। इस हाई लेवल मीटिंग के बाद इस फैसले के बारे में केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा को इस फैसले के बारे में बताया गया। इस फैसले के बार में केंद्रीय मंत्री का कहना है कि उनके संज्ञान में ये बात आई है। इस बारे में अंतिम फैसला एक या दो दिन में आ जाएगा।

40 हजार से ज्यादा नहीं कर सकते दर्शन

40 हजार से ज्यादा नहीं कर सकते दर्शन

सूत्रों से पता चला है कि 40 हजार की संख्या में बच्चों की भी गिनती की जाएगी और 15 साल से कम बच्चों को जीरो चार्ज टिकट दिया जाएगा। बता दें, फिलहाल ताजमहल के दीदार के लिए 15 साल से कम उम्र के बच्चों का कोई टिकट नहीं लेना पड़ता है।

देना होगा 100 रुपये का टिकट

देना होगा 100 रुपये का टिकट

हाई लेवल मीटिंग में ये भी तय हुआ कि जो भी पूरे ताजमहल में घूमना चाहते हैं उन्हें 100 रुपये का टिकट देना होगा। फिलहाल 40 रुपये का टिकट लिया जाता है। जो लोग ताजमहल में बने तहखाने को नहीं देखना चाहते हैं उन्हें 50 रुपये का टिकट देना होगा।

दोपहर 12 बजे तक 20 हजार लोग जा सकते हैं

दोपहर 12 बजे तक 20 हजार लोग जा सकते हैं

ताजमहल दर्शन करने के लिए भारतीय के लिए 100 रुपये का टिकट होगा तो वहीं विदेशी पर्यटकों के लिए 1000 रुपये का टिकट होगा। सुबह से दोपहर के 12 बजे तक बीस हजार लोग ताजमहल देख सकेंगे, वहीं 12 बजे से शाम तक 20 हजार लोग ताज का दीदार करेंगे।

विदेशियों को देने होंगे 1000 रुपये

विदेशियों को देने होंगे 1000 रुपये

बताया जा रहा है कि पीक सीजन में ताजमहल को देखने वालों की संख्या 60-70 हजार तक पहुंच जाती है। कहा गया है कि 40 हजार के बाद जो भी ताजमहल के दर्शन करना चाहते हैं उन्हें 1000 रुपये देने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+