जानें फ्री के Wi-Fi पर क्या देखते हैं भारतीय, सर्वे से हुआ खुलासा
फ्री इंटरनेट पर भारतीय क्या देखते हैं इसे लेकर एक ताजा सर्वे आई हैं। सर्वे के मुताबिक भारतीय फ्री वाई-फाई पर एडल्ट साइडों को सबसे ज्यादा सर्च करते हैं।
नई दिल्ली। भारत में इंटरनेट के इस्तेमाल में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। भारतीय फ्री इंटरनेट के इस्तेमाल में भी काफी आगे है। फ्री इंटरनेट पर भारतीय क्या देखते हैं इसे लेकर एक ताजा सर्वे आई हैं। सर्वे के मुताबिक भारतीय फ्री वाई-फाई पर एडल्ट साइटों को सबसे ज्यादा सर्च करते हैं।

सर्वे के मुताबिक तीन में से एक भारतीय फ्री वाईफाई का इस्तेमाल एडल्ट वेबसाइटों को देखने के लिए करता है। ये लोग वयस्क सामग्री देखने के लिए होटलों, हवाई अड्डों, पुस्तकालयों और ऑफिसों पर मुफ्त के सार्वजनिक वाईफाई का इस्तेमाल अश्लील वेबसाइड और वीडियोज को देखने के लिए करते हैं।
'नार्टन बाय सिमान्टेक' द्वारा किए गए ताजा सर्वे के मुताबिक तीन में से एक से अधिक भारतीयों फ्री वाईफाई का का इस्तेमाल वयस्क सामग्री देखने के लिए करते है। 1000 लोगों पर इस सर्वे को किया गया। हालांकि ऐसा केवल भारतीय ही ऐसा नहीं करते हैं। विश्व में ऐसा करने वाले 6 में से 1 व्यक्ति ने सार्वजनिक जगहों पर इंटरनेट का इस्तेमाल वयस्क सामग्री देखने के लिए करते हैं। इस सर्वे के मुताबिक जापान, मेक्सिको, हालैंड, ब्राजील, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के लोगों को शामिल है, जो फ्री वाईफाई का इस्तेमाल अश्लील वेबसाइटों को देखने के लिए करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications