पोलैंड में भारतीय पर जानलेवा हमले मामले में सुषमा ने मांगी रिपोर्ट
सोशल मीडिया पर पहले छात्र की मौत होने की खबर आई थी। सुषमा स्वराज ने पुष्टि की है कि पोलैंड में हुई इस घटना में घायल छात्र की जान बच गई।
दिल्ली। पोलैंड में एक भारतीय छात्र पर जानलेवा हमला हुआ जिसमें किसी तरह उसकी जान बच गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विदेश मंत्री ने पोलैंड में भारतीय राजदूत से रिपोर्ट तलब की है।

विदेश मंत्री ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर देते हुए लिखा कि पोलैंड में एक छात्र के पिटाई की गई है जिसके बारे में राजदूत से बातकर उन्होंने रिपोर्ट मांगी है।

पोलैंड में भारतीय राजदूत अजय बिसारिया ने ट्विटर के जरिए बताया है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पोजनान ट्राम में छात्र पर हमला हुआ। उसकी जान बच गई। पहले छात्र के मरने की खबर आई थी।
सुषमा ने ट्विटर पर बताया है कि नस्लीय के साथ-साथ हर पहलू से इस घटना की जांच की जा रही है और इस बारे में राजदूत रिपोर्ट देंगे। पोलैंड में भारतीय दूतावास के ट्विटर हैंडल से बताया गया है कि पीड़ित की हर संभव मदद की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications